back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LPG Crisis पर सरकार का बड़ा बयान: घबराने की जरूरत नहीं, देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं; बताया कितने दिनों का है भंडार

LPG Crisis को लेकर सरकार का बड़ा बयान देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। भारत के पास 60 दिनों का स्टॉक मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और LPG को लेकर फैल रही कमी की खबरों पर सरकार ने बड़ा बयान दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। कहीं भी किसी तरह की कमी नहीं है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की घबराहट में खरीदारी न करें।

60 दिनों का स्टॉक मौजूद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित

सरकार के मुताबिक, भारतीय तेल कंपनियों ने पहले ही अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की सप्लाई का इंतजाम कर लिया है। इसके अलावा देश के पास कुल 74 दिनों की रिजर्व क्षमता मौजूद है, जिसमें कच्चा तेल, तैयार उत्पाद और रणनीतिक भंडार शामिल हैं। इसका मतलब साफ है कि मौजूदा हालात में भी देश में ईंधन की कोई कमी नहीं होने वाली।

भारत दुनिया का बड़ा रिफाइनर और निर्यातक

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और पेट्रोलियम उत्पादों का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है। देश 150 से ज्यादा देशों को ईंधन सप्लाई करता है। यही वजह है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता संरचनात्मक रूप से मजबूत बनी रहती है। देशभर में एक लाख से ज्यादा पेट्रोल पंप बिना किसी रुकावट के काम कर रहे हैं।

Ministry of Petroleum
Ministry of Petroleum
Ministry of Petroleum
Ministry of Petroleum

LPG को लेकर भी स्थिति सामान्य

सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी को लेकर भी किसी तरह की कमी नहीं है। हाल ही में लागू किए गए नियंत्रण आदेश के बाद घरेलू उत्पादन में करीब 40% की बढ़ोतरी हुई है। देश में रोजाना लगभग 50 लाख से ज्यादा गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। पहले अफवाहों के कारण मांग बढ़कर 89 लाख सिलेंडर तक पहुंच गई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर गलत जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। सरकार के बयान के बाद साफ हो गया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक और मजबूत सप्लाई सिस्टम के चलते आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG की कमी के बीच गोबर गैस बनी गांवों का सहारा, बिना सिलेंडर आसानी से पक रहा खाना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध और वैश्विक तनाव के कारण देश के कई हिस्सों में गैस और तेल की किल्लत देखने को मिल रही...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

वाइट हाफ शोल्डर ड्रेस में Priyanka Chopra का रॉयल और ग्लैमरस लुक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारतीय...

दिल्ली के पास घूमने के लिए ये खास जगहें, एक बार जरूर बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली के पास...

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे पर बोले Hardeep Singh Puri

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल और डीजल की...

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? तलाक की हो रही चर्चाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने...

मायावती, अखिलेश और योगी… जानिए 2007 से 2026 के बीच चुनाव से पहले कितना कारगर रहा कैबिनेट विस्तार?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कैबिनेट...

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूंजा ‘सनातन खत्म करो’ बयान, Udhayanidhi Stalin के बयान पर छिड़ा सियासी विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा में एक बार फिर...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵