back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, May 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्थिति अभी नाजुक: अमेरिका-ईरान सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय ने कहा- मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर भारत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने इस कदम का स्वागत करते हुए मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति की उम्मीद जताई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित 2 हफ्ते के सीजफायर का भारत ने स्वागत किया है। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर उम्मीद जताई कि यह कदम पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की दिशा में अहम साबित होगा।

भारत का पहला आधिकारिक बयान

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “हम इस युद्धविराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति स्थापित होगी। भारत ने एक बार फिर दोहराया कि किसी भी संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति से ही संभव है।

ट्रंप के ऐलान के बाद रुकी जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान किया, जिस पर तेहरान ने भी सहमति जताई। करीब 40 दिनों से जारी संघर्ष फिलहाल 2 हफ्तों के लिए रुक गया है, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव कुछ कम हुआ है। इस सीजफायर का पाकिस्तान समेत कई देशों ने स्वागत किया है। अब भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आने के बाद इसे वैश्विक समर्थन मिलता दिख रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संघर्ष ने आम लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है। साथ ही वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और व्यापार नेटवर्क भी प्रभावित हुए हैं। खासतौर पर होरमुज़ जलडमरूमध्य का जिक्र करते हुए भारत ने कहा कि यहां से निर्बाध आवाजाही जरूरी है, क्योंकि यह दुनिया के तेल सप्लाई का बड़ा रास्ता है।

कैसे शुरू हुई थी जंग?

यह संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े अधिकारियों की मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे तनाव और बढ़ गया। करीब 40 दिनों तक चले इस संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई सख्त चेतावनी की समयसीमा खत्म होने से कुछ ही घंटे पहले यह समझौता हुआ। भारत ने भले ही इस कदम का स्वागत किया हो, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थायी समाधान नहीं, बल्कि एक अस्थायी विराम है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP की जीत पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शाह से सीख सकते हैं बाकी दल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क: पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस नेता Shashi Tharoor ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Final बेंगलुरु से छीना, BCCI का बड़ा फैसला; 3 शहरों में होंगे प्लेऑफ मुकाबले

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के प्लेऑफ...

Digital Journalism Career: 12वीं के बाद कैसे बनाएं करियर, कौन से कोर्स और स्किल्स हैं जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क: आज के दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म...

बंगाल में TMC की हार के बाद Akhilesh Yadav ने I-PAC से तोड़ा करार, 2027 यूपी चुनाव से पहले बदली रणनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क: समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने...

Hajj Journey: भारत से पैदल हज में कितना समय लगता है? जानिए कितना कठिन होता है ये सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हज इस्लाम धर्म का एक...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵