back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू होगी परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता

ब्रसेल्स, 03 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका और ईरान के बीच तीन साल बाद एक बार फिर से परमाणु कार्यक्रम सीमित करने को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है। जिस पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रोक लगा दी थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि इस दिशा में बात आगे बढ़ रही है। मंगलवार को इस मुद्दे पर बातचीत ऑस्ट्रिया में शुरू होगी। ट्रंप द्वारा 2018 में ईरान परमाणु करार से अमेरिका को अलग करने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि ईरान के साथ करार में शामिल होना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्राइस ने कहा कि अगले सप्ताह की वार्ता कार्य समूहों के आसपास केंद्रित रहेगी जिसका गठन यूरोपीय संघ ने ईरान सहित समझौते में शामिल अन्य देशों के साथ किया है। ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने भी जोर दिया कि ईरान और अमेरिका के अधिकारियों के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं है। रूसी राजदूत मिखाइल उल्यानोव ने कहा कि ऐसी धारणा बन रही है कि हम सही रास्ते पर हैं लेकिन आगे का रास्ता आसान नहीं होगा। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

वाइट हाफ शोल्डर ड्रेस में Priyanka Chopra का रॉयल और ग्लैमरस लुक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारतीय...

दिल्ली के पास घूमने के लिए ये खास जगहें, एक बार जरूर बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली के पास...

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे पर बोले Hardeep Singh Puri

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल और डीजल की...

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? तलाक की हो रही चर्चाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने...

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूंजा ‘सनातन खत्म करो’ बयान, Udhayanidhi Stalin के बयान पर छिड़ा सियासी विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा में एक बार फिर...

मायावती, अखिलेश और योगी… जानिए 2007 से 2026 के बीच चुनाव से पहले कितना कारगर रहा कैबिनेट विस्तार?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कैबिनेट...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵