नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अब तक एक से बढ़कर एक शो और फिल्मों के जरिए अपना एक बड़ा नाम बना लिया है। जब से एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधी हैं वो किसी न किसी इवेंट में अपने पति Suraj Nambiar के साथ नजर आती हैं। एक्ट्रेस हमेशा कुछ ऐसा करती हैं जिसके कारण वह सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं लेकिन इस बार वह चर्चा में अपनी पर्सनल लाइफ के कारण आई हैं। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार के बीच कुछ ठीक न होने का कयास लगाए जा रहे हैं।
इंस्टाग्राम में एक दूसरे को किया अनफॉलो
मौनी रॉय और सूरज नांबियर के बीच सबकुछ सही न होने की खबरें तब फैलनी शुरू हुईं, जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नोटिस किया कि कपल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। न तो मौनी रॉय के फॉलोइंग में सूरज नांबियर का नाम दिखाई दे रहा है और न ही सूरज नांबियार इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय को फॉलो करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद धीरे-धीरे यह खबर चारों तरफ आग की तरह फैल गई।
डिलीट की तस्वीरें
अनफॉलो तक यह बात सीमित नहीं रही जब अनफॉलो के बारे में लोगों को पता चला तब फैंस सोशल मीडिया पर उनके अकाउंट पर जाकर दोनों की एक साथ तस्वीरें देखने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें वह नहीं मिली।मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सूरज के साथ वाली सारी पोस्ट व तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। बस इसी से दोनों के बीच सबकुछ ठीक न होने के कयास लगाए जाने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय ने भी पिछले काफी वक्त से पति सूरज नांबियार के साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है।
2022 में हुई थी मौनी और सूरज की शादी
मौनी और सूरज ने तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में गोवा में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2019 में नए साल के मौके पर दुबई में हुई थी। उनकी शादी कैंडोलिम स्थित हिल्टन गोवा रिजॉर्ट में हुई। समारोह में मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं का पालन किया गया।





