back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 2 नए खिलाड़ियों पर BCCI ने खेला दांव

IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के पहले दो मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के पहले दो मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया है। टीम में दो नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इनमें में एक खिलाड़ी को ईशान किशन की जगह रखा गया है। पहला मुकाबला हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

इंग्लैंड के विरुद्ध खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम में मोहम्मद शमी का भी नाम शामिल नहीं है। वह इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं। उम्मीद थी कि शमी इंजरी को मात देते हुए इस सीरीज में वापसी करेंगे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला है।

इन दो नए खिलाड़ियों को मौका

स्क्वाड में शामिल नए खिलाड़ियों में पहला नाम आवेश खान का है। इन्हें मोहम्मद शमी की जगह मौका दिया गया है। दूसरी ओर ईशान किशन की जगह ध्रुव जुरेल को बतौर विकेटकीपर मौका दिया गया है। ध्रुव जुरेल के टीम में आने से टीम के स्क्वाड में 3 विकेटकीपर हो गए हैं। इनमें केएल राहुल और केएल भरत का नाम शामिल है।

चार खतरनाक स्पिनर टीम में शामिल

सीरीज के लिए टीम में चार खतरनाक स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है। जो इंग्लैंड की टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। इंग्लिश टीम को भारत में जीत हासिल करना और मुश्किल हो जाएगा। आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव जैसे स्पिन गेंदबाजों के टीम में होने से भारतीय स्पिन यूनिट को काफी मजबूती मिली है।

टीम इंडिया का स्क्वाड

कप्तान रोहित शर्मा, उप कप्तान जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल, विकेटकीपर केएस भरत, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵