back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Controversial Cricketers: विवादों ने लगा दिया इन पॉपुलर खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक, कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ करते थे धुरंधर

क्रिकेट जगत में कुछ खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिनका शानदार करियर उनकी एक गलती की वजह से खत्म हो गया। ऐसे ही खिलाड़ियों के बारें में बात करेंगे जिन्होंने विवाद के चलते अपने करियर पर ग्रहण लगवा लिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि समय बड़ा बलवान होता है। ऐसा ही कुछ क्रिकेट की दुनिया में भी देखने को मिलता है। जिन खिलाड़ियों का करियर अपने चरम पर था तो उनकी एक गलती ने उन्हें अर्श के फर्श तक लाने में देर नहीं की। कभी सिलेक्टर्स से मनमुटाव, कभी अंपायर से झगड़ा, तो कभी मैच फिक्सिंग जैसे आरोपों ने कुछ खिलाड़ियों के करियर पर ताला लगा दिया। यहां हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनका करियर विवादों में रहने के चलते अचानक से धराशाई हो गया।

विवादों के चलते खत्म हो गया इन Controversial Cricketers का करियर

एस. श्रीसंत

एक समय पर तेज गेंदबाजी में खौफ का दूसरा नाम रहे एस. श्रीसंत का करियर भी विवादों से भरा रहा जिसके चलते उनका करियर जल्दी खत्म हो गया। उन्होंने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में अपनी शानदार भूमिका अदा की। हालांकि साल 2013 में उनपर IPL मे स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे जिसके बाद BCCI ने उनपर आजीवन बैन लगा दिया था। हालांकि एक लंबा समय बीत जाने के बाद उनसे ये बैन हटा दिया गया लेकिन तब तक वह अपनी गेंदबाजी की धार खो चुके थे।

मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने लार्ड्स टेस्ट में फिक्सिंग के तहत नो बॉल फेंकी थी जिसके बाद उन्हें सलाखों की हवा खानी पड़ी थी और उनपर 5 साल का बैन लगा दिया गया था। हालांकि सजा पूरी करने के बाद उनकी टीम में वापसी तो हो गई लेकिन PCB, कोच और मैनेजमेंट से उनकी हमेशा ठनी रही। जिसके बाद उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

एंड्रयू साइमंड्स

एंड्रयू साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया के लिए एक शानदार ऑल राउंडर थे। कई मौकों पर उन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर मैज जिताया। लेकिन मंकीगेट विवाद में नाम आने के बाद उनका करियर चौपट होने की कगार पर आने लगा। उन्होंने टीम मीटिंग्स में आना बंद कर दिया, शराब पीकर प्रैक्टिस के लिए पहुंचते थे, क्रिकेट के नियमों की अनदेखी भी करते थे। इसके बाद उनपर अनुशासनात्मक कार्यवाई की और साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले अनुशासन की कमी की वजह से घर भेजे जाने के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया था

Advertisementspot_img

Also Read:

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन के पीछे सिर्फ मेहनत और प्रतिभा ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिक तैयारी भी अहम...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵