back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

क्रिकेट के वो अनोखे किस्से जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान जानिए कैसे सचिन ने पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की और अफरीदी ने उनके बल्ले से बनाया रिकॉर्ड।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसे दिलचस्प किस्से भी शामिल हैं, जो फैंस को हैरान कर देते हैं। अगर हम आपको कहें कि सचिन ने पाकिस्तानी टीम के लिए क्रिकेट खेला है तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? कुछ घटनाएं (Cricket Facts) इतनी अनोखी हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं क्रिकेट इतिहास के 5 ऐसे ही रोचक किस्से।

कुछ दिलचस्प Cricket Facts

  1. Shahid Afridi का तेज शतक और Sachin Tendulkar का बल्ला

अफरीदी ने 37 गेंदों में शतक जड़ा था। खास बात यह रही कि उन्होंने यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के दिए हुए बल्ले से बनाया, जो इस उपलब्धि को और खास बनाता है।

  1. Sachin Tendulkar ने पाकिस्तान के लिए की फील्डिंग

1987 वर्ल्ड कप के दौरान एक अभ्यास मैच में सचिन ने Pakistan के लिए फील्डिंग की थी। यह किस्सा आज भी लोगों के लिए काफी हैरान करने वाला है।

  1. 100 साल बाद भी मैच का वही नतीजा

1877 में Australia और England के बीच पहला टेस्ट मैच हुआ था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन से जीता। हैरानी की बात यह है कि 1977 में खेले गए मैच में भी परिणाम बिल्कुल वही रहा।

  1. Allan Border का अनोखा रिकॉर्ड

एलन बॉर्डर ने लगातार 153 टेस्ट मैच खेले, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इतनी लंबी अवधि तक बिना ब्रेक खेले रहना आसान नहीं होता।

  1. भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि

भारत ने 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर तीनों फॉर्मेट में अपनी ताकत साबित की। यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास मानी जाती है।

क्रिकेट के ये किस्से बताते हैं कि यह खेल सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि यादगार पलों और अनोखी घटनाओं का भी है, जो इसे और खास बनाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 के बीच विराट कोहली को लगा बड़ा झटका, पूर्व साथी अमनप्रीत गिल के निधन से सदमे में स्टार बल्लेबाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूर्व भारत अंडर-19 क्रिकेटर और पंजाब के...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵