नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अक्सर क्रिकेटर की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। उनके बारे में काफी कुछ बोलते हैं हाल में ही ऐसा ही अमिताभ बच्चन ने वैभव सूर्यवंशी के लिए बोला है।बॉलीवुड के महानायक एक्टर अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार देर रात एक ट्वीट करके क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के पुल बांधे। आईपीएल 2026 के फिनाले से पहले दोनों क्वालिफायर मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके वैभव ने सबका दिल जीत लिया।
अमिताभ बच्चन ने क्या कहा
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में वैभव की तारीफ करते हुए लिखा, ‘सूर्यवंशी – 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।’ इस ट्वीट के सामने आते ही लोग अमिताभ बच्चन की ट्वीटी की तारीफ करने लगे साथ ही कुछ लोग उन्हें ट्रॉली करने लगे। हालांकि अमिताभ बच्चन हमेशा ही अपने ट्वीट के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।
अमिताभ बच्चन की का प्रोजेक्ट
अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों में कल्कि 2898एडी (पार्ट-2) और सेक्शन-84 शामिल हैं। ये दोनों ही फिल्में इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। इसके अलावा नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण – पार्ट 1’ में भी अमिताभ बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
वैभव सूर्यवंशी की गजब की पारी
बीते दिन गुजरात और राजस्थान के बीच हुए मैच में भले ही राजस्थान में मैच नहीं जीता लेकिन वैभव की शानदार पारी ने सबका दिल एक बार फिर से जीत लिया।इस स्टार खिलाड़ी ने IPL-2026 के क्वालिफायर मैचों में समा बांध दिया। पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने 37 गेंदों में 103 रन ठोक दिए, तो फिर वहीं गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हुए दूसरे क्वालिफायर मैच में 47 गेंदों में 96 रन मारकर सबको हक्का-बक्का कर दिया।





