नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दस्तक दिया है और अपना जलवा दिखाया है। बॉक्स ऑफिस में भी काफी अच्छे खासे कलेक्शन किए हैं। वहींं मई का महीना भी काफी खास रहा रोमांस से लेकर ड्रामा और एक्शन तक कई फिल्में रिलीज हुई। वहीं अब जून का महीना और ज्यादा खास होने वाला है कई बेहतरीन फिल्में दस्तक देने को तैयार है तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
है जवानी तो इश्क होना है
मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह मजेदार कॉमेडी फिल्म भी 5 जून 2026 को थियेटर्स में रिलीज होगी।इस फिल्म की स्टारकास्ट में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं, जबकि उनके साथ मौनी रॉय, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और चंकी पांडे भी नजर आएंगे।कहानी जस्स नाम के एक लड़के की है, जिसे एक साथ दो लड़कियों से प्यार हो जाता है।
भारत भाग्य विधाता
देशभक्ति से भरपूर यह फिल्म भी 12 जून 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान नजर आएंगे।
मैं वापस आऊंगा
यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।डायरेक्टर इम्तियाज अली की इस रूहानी लव स्टोरी में नए कलाकार वेदांग रैना (कीनु) और शरवरी (जिया) मुख्य भूमिकाओं में हैं।इनके साथ ही फिल्म में दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
कॉकटेल 2
फिल्म ‘कॉकटेल’ का दूसरा पार्ट 19 जून 2026 को रिलीज होने जा रहा है होमी अडजानिया की इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एली, कुणाल और दीया के लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है।
वेलकम टू द जंगल
जून के आखिरी हफ्ते में यानी 26 जून 2026 को कॉमेडी का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलिन फर्नांडीस, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, सयाजी शिंदे, जैकी श्रॉफ और आफताब शिवदासानी जैसे 20 से ज्यादा बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे।





