back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मई के आखिरी हफ्ते में थिएटर्स और OTT में दस्तक देंगी कई फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

मई के अंतिम सप्ताह में थिएटर्स और OTT प्लेटफॉर्म पर कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। जानिए पूरी लिस्ट और रिलीज डेट।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मई की शुरुआत से ही कई फिल्में और सीरीज ने दर्शकों का दिल जीता हैं। अब मई के आखिरी शुक्रवार में भी इसका जलवा देखने को मिलेगा।
मई महीने का आखिरी शुक्रवार 29 धमाकेदार होने वाला है। इस कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको इस शुक्रवार रिलीज होने वाले शोज और फिल्मों के बारे में डिटेल में बताते हैं।

जॉली एल एल बी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत इस कॉमेडी फिल्म की ओटीटी रिलीज का दर्शक काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, इसके बाद यह ओटीटी पर भी रिलीज हुई। मगर, अब नया अपडेट यह है कि इस फिल्म को एक नया ओटीटी प्लेटफॉर्म मिल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शक 29 मई 2026 से इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कजिंस एंड कल्याणम्स

यह एक मलयालम रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज है। इसके 50 से अधिक एपिसोड्स हैं, जो केरल में छह चचेरे भाई-बहनों की 26 साल की यात्रा और सात शादियों की कहानी पर आधारित हैं। प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन अब्दुल राहुफ इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा जुनैस, नंदना वर्मा और सुबिन टार्जन भी सीरीज का हिस्सा हैं। इसे दर्शक 29 मई 2026 से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

द ब्रेडविनर

यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म हैं।एक महिला को अपने करियर के एक बड़े प्रोजेक्ट के सिलसिले में एक महीने के लिए विदेश जाना पड़ता है, तो घर संभालने का जिम्मा उसके पति पर आ जाता है। अपनी तीन बेटियों की देखरेख करते वक्त उसे एहसास होता है कि घर का काम दुनिया के किसी भी काम से ज्यादा मुश्किल है। आप इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

कारा

इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में साउथ सुपरस्टार धनुष स्टारर एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कारा’ (Kara) का नाम भी शामिल है। फिल्म की कहानी 1991 के खाड़ी युद्ध के ईंधन संकट और रामनाथुपरम के बैकग्राउंड पर आधारित है। धनुष की ये मूवी आज 28 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵