नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन के पीछे सिर्फ मेहनत और प्रतिभा ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिक तैयारी भी अहम भूमिका निभाती है। कई भारतीय क्रिकेटर मैच से पहले खास टोटके (Cricketer’s Superstitions) और रूटीन अपनाते हैं, जिन्हें वे अपने लिए लकी मानते हैं। ये आदतें उन्हें आत्मविश्वास देती हैं और दबाव में बेहतर खेलने में मदद करती हैं। आइए ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के रुटीन से आपको रुबरु कराएंगे जो उन्हें मैदान पर आत्मविश्वास के साथ उतरने का संबंल देते हैं।
5 बिंदुओं में भारतीय खिलाड़ियों के टोटके (Cricketer’s Superstitions)
Sachin Tendulkar – लेफ्ट पैड पहले
सचिन तेंदुलकर हमेशा बैटिंग से पहले अपना लेफ्ट पैड पहले पहनते थे। उनका मानना था कि इससे उनका खेल संतुलित रहता है और किस्मत भी उनका साथ देती है।
Virat Kohli – लकी ग्लव्स और रूटीन
विराट कोहली अपने करियर के शुरुआती दौर में खास ग्लव्स और काला धागा पहनते थे। इसके अलावा वे मैदान में उतरने से पहले एक तय रूटीन फॉलो करते हैं, जिससे फोकस बना रहता है।
MS Dhoni – वही बैट और ग्लव्स
महेंद्र सिंह धोनी अक्सर एक ही बैट और ग्लव्स का कॉम्बिनेशन लगातार इस्तेमाल करते थे, खासकर जब टीम जीत रही हो। वे इसे अपने लिए लकी मानते थे।
Rohit Sharma – मैदान में कदम रखने का तरीका
रोहित शर्मा मैदान में उतरने से पहले आसमान की ओर देखकर भगवान को याद करते हैं। साथ ही वे हमेशा एक तय तरीके से क्रीज पर पहुंचते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
Rahul Dravid – गियर सेट करने का खास तरीका
राहुल द्रविड़ बैटिंग से पहले अपने सारे गियर को एक निश्चित क्रम में सेट करते थे। उनका मानना था कि इससे मानसिक शांति मिलती है और कंसंट्रेशन बेहतर होता है
असल में ये टोटके खिलाड़ियों के लिए मानसिक मजबूती का काम करते हैं, जिससे वे दबाव में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं





