back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

IPL की शुरुआत साल 2008 से हुई थी जिसके बाद इस लीग में कुछ ऐसी टीमें भी शामिल हुई जिनका आज कोई भी अस्तित्व नहीं है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो टीमें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं। लेकिन इस चमक-दमक के बीच कुछ टीमें ऐसी भी रही हैं, जो कभी IPL का हिस्सा थीं, लेकिन अब इस लीग में उनका कोई अस्तित्व नजर नहीं आता। इन टीमों ने अपने समय में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन विवाद, बैन या अन्य कारणों से इतिहास का हिस्सा बनकर रह गईं।

Deccan Chargers

सबसे पहले बात करते हैं Deccan Chargers की। इस टीम ने 2009 में IPL का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, वित्तीय समस्याओं के चलते 2012 में इस टीम को IPL से बाहर कर दिया गया जिसके बाद यह टीम दोबार कभी खड़ी नहीं हो पाई।

Rising Pune Supergiant

इसके बाद Rising Pune Supergiant का नाम आता है, जिसने 2016 और 2017 में IPL खेला। इस टीम ने 2017 में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन यह टीम अस्थायी रूप से बनी थी और बाद में लीग से हट गई।

Gujarat Lions

इसी तरह Gujarat Lions भी एक अस्थायी टीम थी जिसके कप्तान सुरेश रैना थे, जो 2016 और 2017 में खेली गई। इस टीम ने भी अपने प्रदर्शन से फैंस का ध्यान खींचा, लेकिन बाद में यह टीम भी खत्म हो गई।

Kochi Tuskers Kerala

Kochi Tuskers Kerala का सफर भी ज्यादा लंबा नहीं रहा। 2011 में इस टीम ने IPL में हिस्सा लिया, लेकिन करार संबंधी विवादों के कारण अगले ही साल इसे बाहर कर दिया गया।

इन टीमों की कहानी बताती है कि IPL में सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि प्रबंधन और आर्थिक स्थिरता भी उतनी ही जरूरी है जितना की टीम का खेल। भले ही ये टीमें अब मैदान पर नजर नहीं आतीं, लेकिन इन्होंने IPL के शानदार इतिहास में अपनी एक खास पहचान निश्चित रूप से बनाई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Amitabh Bachchan हुए Vaibhav Sooryavanshi की बैटिंग के फैन, तारीफ में बोले यह बड़ी बातें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अक्सर क्रिकेटर की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। उनके बारे में काफी कुछ बोलते...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵