back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

IPL अपने रोमांच के लिए तो जाना ही जाता है। इसके साथ कई बार मैदान से ऐसी तस्वीर सामने आई जब दो दिग्गज खिलाड़ी मैदान में ही भिड़ गए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए भी खूब सुर्खियों में रहा है। कई बार तो ऐसे मौके भी आए जब मैदान पर खिलाड़ियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि बात बहस से आगे बढ़कर विवाद में बदल गई। आइए जानते हैं IPL की कुछ सबसे चर्चित फाइट्स के बारे में।

IPL में जब आपस में हो गई थी भिडंत

सबसे पहले बात करते हैं टीम इंडिया के स्टार Virat Kohli और मौजूदा कोच Gautam Gambhir के बीच हुई भिड़ंत की। साल 2013 में Royal Challengers Bangalore और Kolkata Knight Riders के मैच के दौरान आउट होने के बाद कोहली और गंभीर के बीच तीखी भिडंत हो गई थी। दोनों खिलाड़ियों को अलग करने के लिए साथी खिलाड़ियों को बीच में आना पड़ा। नौबत तो यहां तक आ गई थी कि अगर बीच बचाव न किया होता तो हाथापाई की नौबत भी आ सकती थी।

इसके बाद सबसे विवादित मामला रहा Harbhajan Singh और Sreesanth के बीच “स्लैपगेट” कांड। IPL 2008 में Mumbai Indians और Kings XI Punjab के मैच के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद उन पर पूरे सीजन के लिए बैन लगा दिया गया।

वहीं Kieron Pollard और Mitchell Starc के बीच भी मैदान पर गरमागरम माहौल देखने को मिला। एक मैच के दौरान पोलार्ड ने गुस्से में बल्ला फेंकने की कोशिश की, जो काफी चर्चा में रहा।

इसके अलावा Ravindra Jadeja और Shane Watson के बीच भी बहस की खबरें सामने आई थीं, हालांकि मामला ज्यादा नहीं बढ़ा।

इन घटनाओं से साफ है कि IPL में सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच की टकराहट भी फैंस का ध्यान खींचती है। हालांकि, ऐसे विवाद क्रिकेट की भावना के खिलाफ माने जाते हैं और खिलाड़ियों से हमेशा संयम की उम्मीद की जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में बढ़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी लोगों की...

धूप से काली पड़ गई है स्किन, तो इस प्रकार करें ठीक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵