back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

Google जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में कौन काम करना नहीं चाहता, हालांकि वहां नौकरी करने के लिए जितना महत्व डिग्री रखती है उतना ही स्किल्स भी रखती हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस कंपनी को और भी ज्यादा बेहतर वर्कप्लेस बना देती हैं। यहां किसी भी एक देश के नौकरीपेशा लोगों का प्रभुत्व नहीं है बल्कि तमाम देशों के लोग यहा नौकरी करते हैं। गूगल अपने कर्मचारियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाता है जिसके चलते लोग इसमें नौकरी पाने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। आइए बात करते हैं कि आप गूगल में नौकरी कैसे पा सकते हैं।

डिग्री से ज्यादा स्किल्स को अहमियत देता है Google

गूगल या कहीं भी नौकरी पाने के लिए संबंधित डिग्री न्यूनतम योग्यता है। हालांकि गूगल जैसी बड़ी कंपनी खुद को कंपनी विद द डिफ्रेंस बनाती है। वह जितनी अहमियत डिग्री को देती है उससे कहीं ज्यादा आपकी स्किल्स को वरीयता दी जाती है। अगर आपके पास नौकरी से संबंधित क्षेत्र में काम करने की ललक है और आपके पास आपकी रणनीति एग्जिक्यूट करने का यूनिक आइडिया है तो गूगल आपकी डिग्री को दूसरे नंबर पर रखता है। इसके मुकाबले आपकी स्किल्स को तरजीह देता है। हालांकि, कुछ रोल्स के लिए तकनीकी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को प्रमुखता दी जाती है जिसमें कंप्यूटर साइंस/ आईटी में B.E/B.Tech/B.Sc/M.Sc, कंप्यूटर एप्लीकेशन में MCA आदि हैं।

इंटर्नशिप के दौरान मिलती है तगड़ी सैलरी

गूगल में बेहतर वातावरण के साथ बेहतर सैलरी भी मिलती है। यहां तक की यहां किसी को इंचर्नशिप पर रखा जाता है तो उसे भी न्यूनतम 50 हजार से अधिकतम 1 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाती है। जो फ्रेशर वहां जॉब कर रहे होते हैं और उनकी सेवा कंपनी के लिए वरदान साबित हो रही है तो ऐसे एंमप्लोई को सालाना 15 लाख से 40 लाख का पैकेज दिया जाता है। यहां तक की अनुभवी लोग तो यहां से सालाना करोड़ो रुपये भी कमा लेते हैं।

अगर आप भी गूगल में जॉब करने की इच्छा रखते हैं तो इस लिंक पर जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵