back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

कई बार ऐसा देखा जाता है कि अगर आपकी सैलरी बढ़ भी जाए तो भी बचत के नाम पर जेब खाली ही रहती है। इसका सीधा कारण है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है जीवन यापन करना और भविष्य के लिए सेविंग्स करना। लेकिन सेविंग के आड़े आती है कम सैलरी। हालांकि यह बात भी उतनी ही सच है कि अगर सैलरी बढ़ भी जाती है तो भी निवेश के नाम पर जेब खाली ही रहती है। इसका कारण है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन। सैलरी जैसे जैसे बढ़ती है वैसे वैसे उसे खर्च करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।

निवेश को अहमियत दें

अगर आप भी लाइफस्टाइल इंफ्लेशन का शिकार हो गए हैं तो आपको निवेश को अहमियत देने की सख्त जरूरत है। अपनी वित्तीय योजन इस प्रकार से तय करें कि जरूरी खर्च करने के बाद आपके पास जो पैसा बच रहा है उसे निवेश कर दें। ऐसा करने से आपके पास सीमित मात्रा में पैसा जेब में बचेगा और जो फिजूलखर्ची करते थे उससे बच जाएंगे या स्वत कम हो जाएगी। सैलरी या इनकम में बढ़ोतरी से लोगों के छोटे-छोटे खर्च बढ़ने लगते है। उदाहरण के लिए पैसों की आमदनी बढ़ने के बाद अक्सर लोग महंगे कपड़े, गैजेट, महंगी छुट्टियों को अपनी जरूरत समझने लगते हैं जिसपर निवेश के लिए लगाम लगाना जरूरी है।

धीरे धीरे बदलें लाइफस्टाइल

सैलरी बढ़ते ही हमारी खर्च करने की क्षमता बढ़ जाती है जिसके कारण जो पैसा निवेश किया जा सकता है उसे हम अनावश्यक चीजों पर खर्च करने लगते हैं। ऐसा करना हमेशा सही नहीं होता। बेहतर यह है कि अपने लाइफस्टाइल को धीरे धीरे और सीमित खर्च के साथ अपग्रेड करें। अचानक बड़े खर्च करने के बजाय पहले जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहिए. जैसे अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस लेना और जरूरी खर्चों को प्राथमिकता देना।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵