back to top
34.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विजय की FD से हो रही करोड़ों की कमाई, बैंक बैलेंस में नहीं आएगी कमी! जानिए कितना मिलता है ब्याज

Vijay की करोड़ों की FD निवेश योजना चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक TVK चीफ और तमिल सुपरस्टार विजय ने करीब 100 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश किए हैं, जिससे उन्हें हर महीने लाखों रुपये और सालाना करोड़ों की कमाई हो रही है। जानिए विजय की कुल नेटवर्थ कितनी है, FD पर कितना ब्याज मिल रहा है और क्यों लोग उनके निवेश मॉडल की चर्चा कर रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिल सुपरस्टार और vijay इन दिनों सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि अपनी कमाई और निवेश को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय ने करोड़ों रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश किए हैं, जिससे उन्हें हर महीने लाखों रुपये का ब्याज मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके इस निवेश मॉडल को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

राजनीति के साथ निवेश को लेकर भी चर्चा में विजय

तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) पार्टी बनाकर राजनीति में एंट्री करने वाले विजय ने हालिया चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। अब उनके चुनावी हलफनामे और निवेश की जानकारी सामने आने के बाद लोग उनकी कमाई के तरीकों को लेकर भी बात कर रहे हैं।

विजय की कुल संपत्ति कितनी है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की कुल नेटवर्थ करीब 624 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें लगभग 220 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 404 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत फिल्में, किराया, ब्याज और अन्य निवेश बताए जा रहे हैं।

100 करोड़ रुपये की FD ने खींचा ध्यान

जानकारी के मुताबिक, विजय ने करीब 100 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश किए हुए हैं। यही वजह है कि उन्हें हर महीने मोटा ब्याज मिलता है। बताया जा रहा है कि उनकी FD पर ब्याज दर 6.25% से 7.50% के बीच है।

हर महीने लाखों और साल में करोड़ों की कमाई

अगर औसतन 6.5% ब्याज दर मानी जाए, तो विजय को हर महीने करीब 54 लाख रुपये का ब्याज मिलता है। यानी सिर्फ FD से उनकी सालाना कमाई लगभग 6.5 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है।

क्यों पसंद की जाती है FD?

वित्तीय जानकारों का कहना है कि फिक्स्ड डिपॉजिट में शेयर बाजार की तुलना में कम जोखिम होता है। इसमें निवेशकों को तय ब्याज मिलता है और पैसा अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है। यही कारण है कि कई बड़े निवेशक FD को सुरक्षित विकल्प मानते हैं।

सोशल मीडिया पर भी हो रही चर्चा

विजय के FD निवेश की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा हो रही है। कई लोग इसे सुरक्षित निवेश का अच्छा उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे म्यूचुअल फंड से बेहतर विकल्प बता रहे हैं।

राजनीति और वित्त दोनों में चर्चा का केंद्र बने विजय

एक तरफ विजय तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से उभर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निवेश रणनीति भी लोगों का ध्यान खींच रही है। करोड़ों की FD और उससे होने वाली कमाई ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

SBI की 364 दिन की FD में 2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज? समझें पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश...

गर्मी में नहीं रुक रही खांसी और छींक, तो अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी बहुत तेज पड़ रही...

Somwar Mantra: सोमवार के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, महादेव की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने...

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵