नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 22 मई, शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि तेल कंपनियों को लगातार हो रहे भारी नुकसान के चलते आने वाले दिनों में कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में ही पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद फ्यूल रेट नए रिकॉर्ड स्तर पर बने हुए हैं।
बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
नई दिल्ली ₹98.64 ₹91.58
मुंबई ₹111.88 ₹99.95
कोलकाता ₹107.12 ₹94.08
चेन्नई ₹107.59 ₹96.07
नोएडा ₹98.49 ₹91.81
लखनऊ ₹98.42 ₹91.61
जयपुर ₹108.81 ₹94.05
बेंगलुरु ₹109.70 ₹95.04
हैदराबाद ₹110.02 ₹99.95
तेल कंपनियों को हर दिन करोड़ों का नुकसान
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस को लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों को हर दिन करीब 1,380 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। हालांकि हाल में फ्यूल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद यह घाटा घटकर करीब 750 करोड़ रुपये प्रतिदिन रह गया है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर भी कंपनियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। HPCL के अनुसार एक 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर पर लगभग 670 रुपये का घाटा हो रहा है।
सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव
आज देशभर में सोने की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,851 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 14,531 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,892 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में भी सोने के दाम लगभग समान बने हुए हैं। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा बिक रहा है।
देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा दाम
दिल्ली
24 कैरेट – ₹15,851 प्रति ग्राम
22 कैरेट – ₹14,531 प्रति ग्राम
18 कैरेट – ₹11,892 प्रति ग्राम
मुंबई
24 कैरेट – ₹15,836 प्रति ग्राम
22 कैरेट – ₹14,516 प्रति ग्राम
18 कैरेट – ₹11,877 प्रति ग्राम
कोलकाता
24 कैरेट – ₹15,836 प्रति ग्राम
22 कैरेट – ₹14,516 प्रति ग्राम
चेन्नई
24 कैरेट – ₹16,090 प्रति ग्राम
22 कैरेट – ₹14,749 प्रति ग्राम
18 कैरेट – ₹12,334 प्रति ग्राम
चांदी की कीमतों में भी बदलाव
आज भारतीय बाजार में चांदी की कीमत 279.90 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। इसके हिसाब से एक किलो चांदी का भाव 2,79,900 रुपये तक पहुंच गया है। भारत में निवेश और आभूषणों के लिए चांदी की मांग लगातार बनी रहती है। खासकर ग्रामीण इलाकों में चांदी के गहनों को काफी पसंद किया जाता है। चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव वैश्विक बाजार और औद्योगिक मांग पर निर्भर करता है।
MCX पर सोना-चांदी का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर आज सुबह सोने और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना 36 रुपये की तेजी के साथ 1,60,042 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी 365 रुपये की गिरावट के साथ 2,73,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में सोना 4,551.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 76.55 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई थी।
आगे क्या हो सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और सोने-चांदी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।





