back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ishaan Kishan का कॅरियर खतरे में! England सीरीज में नहीं मिली जगह, बदतमीज़ी का क्या है मामला

Ishan Kishan Ruled Out:भारतीय किक्रेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 25 जनवरी से इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। ईशान किशन को टीम में मौका नहीं दिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय किक्रेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 25 जनवरी से इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। ईशान किशन को टीम में मौका नहीं दिया गया है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ईशान टेस्ट टीम में शामिल थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने मानसिक दबाव के चलते बीसीसीआई से छुट्टी मांग ली थी। ईशान साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे। इसके बाद कई रिपोर्ट में बताया गया था कि ईशान किशन को मिस बिहेवियर के कारण बीसीसीआई ने सजा दी है। हालांकि टीम के हेड कोच राहुल द्रविड ने इन बातों का खंडन किया था। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड सीरीज के लिए उनको टीम में जगह मिलेगी।

कहीं छुट्टी भारी तो नहीं पड़ी

सवाल उठ रहा है कि कहीं ईशान को छुट्टी लेना भारी तो नहीं पड़ा। एक सावल यह भी खड़ा हो रहा कि क्या सच में तो ईशान ने टीम में मिस बिहेवियर किया है, जिस कारण उनको बीसीसीआई सजा दे रही है। ईशान की जगह टीम में केएस भरत को मौका मिला है। केएल राहुल मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल हैं।

ईशान ने शेयर किया वीडियो

अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज से ईशान किशन टीम से बाहर हैं। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने मीडिया के सामने जानकारी दी थी। राहुल द्रविड़ के बयान के बाद ईशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर की थी। ईशन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह योग करते दिख रहे हैं। मैदान पर दौड़ भी लगाते दिखे। इस वीडियो को द्रविड़ के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...