back to top
34.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

बुधवार की रात को एक शादी समारोह में पहुंचे फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई जिसे लेकर गुलाम नबी आजाद ने चिंता जताई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह नामक शख्स ने पीछे से आकर उनपर फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि जम्मू कश्मीर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही धर धबोचा। शुरूआती पूछताछ के बाद पता चला कि हमलावर पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने की फिराक में था। इस मामले पर डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।

DPAP अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की

गुलाम नबी आजाद ने पोस्ट कर कहा, “डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहिब पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। यह राहत की बात है कि वह सुरक्षित हैं। पुलिस को इस घटना की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं।” उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

फारूख अब्दुल्ला पर लगे सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप

अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा और उसके पीछे की मंशा क्या थी। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है लेकिन इस दौरान फारूक अब्दुल्ला पर भी सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप लगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि फारूक अब्दुल्ला बुलेट प्रूफ गाड़ी से सफर नही कर रहे थे बल्कि किसी निजी कार से सफर कर रहे थे। फारूक अबदुल्ला से जब आरोपी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह आरोपी को नहीं पहचानते।

Advertisementspot_img

Also Read:

इल्तिजा मुफ्ती के X अकाउंट पर भारत में बैन, कानूनी कार्रवाई के बाद हुआ बड़ा एक्शन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पीडीपी नेता Iltija Mufti के X अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। अब भारत में यूजर्स उनके अकाउंट...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Tamannaah Bhatia का छाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia...

बिहार में 30 दिन में निपटानी होगी जनता की शिकायत, देरी पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनता की शिकायतों के...

घर पर ही बनाएं ये खास आम पापड़, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही...

इस दिन से शुरू होगा Cannes Film Festival, जानिए कहां कैसे देख सकेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नियाभर के फिल्म प्रेमियों की...

Hantavirus को लेकर भारत अलर्ट, ICMR ने Andes Virus पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना का दंश झेलने के बाद...

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, जानिए शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 बड़े ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी...

PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना मत खरीदिए? जानिए Forex Reserves पर कैसे पड़ता है असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोगों से...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵