back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

T20 world Cup 2026 में टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के बोल बदल गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है। भारतीय फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। क्रिकेट के गलियारों में केवल टीम इंडिया की ही धूम हैं। यहां तक की पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद आफरीदी भी टीम इंडिया की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत की जीत का सबसे बड़ा कारण टीम की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ को बताया है।

शाहिद आफरीदी ने टीम इंडिया की तारीफ की

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने चैंपियन की तरह खेल दिखाया है। टीम का संतुलन बेहद शानदार था और टीम इंडिया की जीत में सबसे बड़ी वजह रही।

ईशान और बुमराह की शान में भी पढ़े कसीदे

शाहिद आफरीदी ने भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया है और टीम की जीत में मजबूत स्तंभ साबित हुए हैं। गेंदबाजी की बात करते हुए अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम की गेंदबाजी की रीढ़ बताया है। उनके मुताबिक बुमराह नई गेंद, पुरानी गेंद और डेथ ओवर – हर परिस्थिति में शानदार गेंदबाजी करते हैं और दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं।

बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में अपना लोहा मनवाया है। सुपर 8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को नजरअंदाज कर दें तो टीम इंडिया ने लगातार जीत का सिलसिल बनाए रखा है। जबकि बात करें फाइनल की तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से जीत दर्ज कर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 के बीच विराट कोहली को लगा बड़ा झटका, पूर्व साथी अमनप्रीत गिल के निधन से सदमे में स्टार बल्लेबाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूर्व भारत अंडर-19 क्रिकेटर और पंजाब के...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵