back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गरीब, युवा, महिलाएं, किसान…मेरे लिए सबसे बड़ी जाति, भारत संकल्प यात्रा, वर्चुअल संवाद के दौरान बोले- PM मोदी

New Delhi: PM नरेंद्र मोदी ने आज 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से वर्चुअली बातचीत की। पीएम ने जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के लिए भी एक कार्यक्रम की शुरुआत की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से वर्चुअली बातचीत की। पीएम ने जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के लिए भी एक कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी शुभारंभ किया। पीएम ने जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के लिए भी एक कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी शुभारंभ किया।

मुझे भी आशीर्वाद देना होगा

पीएम मोदी ने इस बीच अरुणाचल के एक लाभार्थी से बात की तो उन्होंने पीएम और सरकार की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे घर बनाने में सरकार ने बहुत मदद की। ये बात सुनकर पीएम मोदी ने खुशी जताई और कहा कि जब आपको लाभ हुआ है तो मुझे भी अब आशीर्वाद देना होगा। 

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा में हम उन सभी लाभार्थियों को शामिल करेंगे और उन्हें सूचित करेंगे, जो उनके उत्थान और कल्याण के लिए मोदी जी द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं से अनजान हैं।

महिलाओं द्वारा ड्रोन चलाने पर पहले सबको संदेह था

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब महिलाओं द्वारा ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई तो इस योजना को लेकर बहुत से लोगों ने संदेह जताए थे। पीएम ने रमन अम्मा जी से बात करते हुए कहा कि इन जैसी महिलाओं ने साबित कर दिया कि ड्रोन कृषि में तकनीक के दायरे से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण का भी एक प्रतीक बनकर उभरेगा। 

उन्होंने कहा कि ये सभी पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं। विकसित भारत की इस संकल्प यात्रा में आप जैसी महिलाओं की भागीदारी बहुत ही अहम है।

जन औषधि केंद्र से लोगों के बचे हजारों रुपये

पीएम मोदी ने कहा कि अच्छी दवाई और सस्ती दवाई, ये बहुत बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि जितने लोग मुझे सुन रहे हैं, उनसे मेरा आग्रह ​है कि जन औषधि केंद्र के बारे में लोगों को बताइए।

पीएम ने कहा कि दवाइयों पर जो खर्च पहले 12-13 हजार का होता था, वह जन औषधि केंद्र की वजह से सिर्फ 2-3 हजार हो रहा है यानी 10 हजार रुपये आपकी जेब में बच रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵