नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन 4 मार्च को उत्तम नगर में माहौल उस समय गर्म हो गया जब आपसी विवाद में दो अलग अलग धर्म के परिवारों के बीच तनाव इस लेवल पर पहुंच गया कि एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। कई लोगों की ओर से कहा गया कि इस बार ईद पर होली मनाई जाएगी। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली HC में याचिका दाखिल की गई जिसमें पुलिस को सुरक्षा से सबंधित कड़े निर्देश देने की मांग की गई जिससे त्योहार पर फिर से माहौल खराब न हो पाए।
दिल्ली HC ने दिए अहम निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने इसे तत्काल सुनवाई के लिए स्वीकार किया और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वे इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात करें, निगरानी बढ़ाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी समुदाय के लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।
4 मार्च को क्या हुआ था?
4 मार्च को पूरे देश में धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा था कि तभी उत्तम नगर से ऐसी खबर निकल कर आई जिसमें पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। दरअसल, एक बच्ची जो होली पर गुब्बारे से खेल रही थी उससे एक मुस्लिम महिला को रंग लग गया। जिसका महिला ने विरोध किया। मामला यहां तक पहुंच गया कि एक टोली आई और तू तू मैं मैं करने लगी। इसी बीच उसी परिवार के एक तरुण नामक युवक से उनकी बहस हो गई और मारपीट में उस युवक को मार दिया गया। इसके बाद से पूरा इलाका संवेदनशील बना हुआ है और कानूनी कार्यवाई की जा रही है।




