back to top
38.1 C
New Delhi
Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raghav Chadha Reaction: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया; देखें वीडियो में क्या बोले

राघव चड्ढा ने पद से हटाए जाने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। वीडियो जारी कर कहा—“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।” जानें उन्होंने किन मुद्दों पर क्या कहा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Raghav Chadha ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर कई सवाल उठाए और अपनी बात बेबाक अंदाज में रखी।

वीडियो जारी कर उठाए सवाल

राघव चड्ढा ने कहा कि वह हमेशा संसद में आम जनता के मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता की आवाज उठाना कोई अपराध है? उन्होंने कहा, “क्या मैंने कुछ गलत किया है? अगर नहीं, तो मुझे बोलने से क्यों रोका जा रहा है?”

संसद में बोलने से रोकने का आरोप

Aam Aadmi Party के सांसद ने आरोप लगाया कि पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को यह कहा गया है कि उन्हें संसद में बोलने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए महंगे एयरपोर्ट फूड डिलीवरी राइडर्स की समस्याएं टोल प्लाजा पर अतिरिक्त चार्ज मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ टेलीकॉम रिचार्ज और डेटा से जुड़े मुद्दे

मेरी आवाज क्यों दबाई जा रही है?

राघव चड्ढा ने कहा कि इन मुद्दों को उठाने से आम लोगों को फायदा हुआ, लेकिन सवाल यह है कि किसी को उनकी आवाज दबाने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा, “जब भी मैं बोलता हूं, मैं आम आदमी की बात करता हूं। फिर मुझे बोलने से क्यों रोका जा रहा है?” सांसद ने अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा जनता का प्यार और समर्थन मिला है। उन्होंने अपील की कि लोग उनका साथ बनाए रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें।

मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना

अपने बयान के अंत में राघव चड्ढा ने मजबूत संदेश देते हुए कहा, “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना। मैं वह नदी हूं, जो समय आने पर बाढ़ बन जाती है।” राघव चड्ढा का यह बयान राजनीति में नई बहस को जन्म दे सकता है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और अन्य नेताओं की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi EV Policy: अब दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार अब इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा देने की तैयारी में है।...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵