back to top
41.1 C
New Delhi
Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वो स्वतंत्र हैं’

पश्चिम Bengal विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने पहली बार TMC नेताओं और उम्मीदवारों के साथ बैठक की। कालीघाट में हुई मीटिंग में ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे स्वतंत्र हैं। अभिषेक बनर्जी भी बैठक में मौजूद रहे। जानें TMC की हार, शुभेंदु अधिकारी की जीत और ममता के बड़े संदेश की पूरी कहानी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मिली बड़ी हार के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख Mamata Banerjee पहली बार पार्टी नेताओं और उम्मीदवारों से मिलीं। कालीघाट स्थित अपने आवास पर हुई इस बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जो नेता पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee भी मौजूद रहे।

ममता बोलीं- पार्टी को फिर से खड़ा करेंगे

बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव में हार जरूर मिली है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस फिर से मजबूती के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से पार्टी संगठन को दोबारा मजबूत करने की अपील की। ममता ने कहा, “जो लोग दूसरी पार्टी में जाना चाहते हैं, उन्हें जाने दीजिए। मैं पार्टी को नए सिरे से खड़ा करूंगी। जो लोग पार्टी में रहेंगे, वे टूटे हुए पार्टी कार्यालयों को फिर से तैयार करें, उन्हें रंगें और दोबारा शुरू करें। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी रंग करूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस कभी झुकेगी नहीं और जनता का जनादेश छीना गया है।

बंगाल में TMC को मिली बड़ी हार

इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राज्य की 294 सीटों वाली विधानसभा में TMC सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई। वहीं बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकार बना ली। बीजेपी नेता Suvendu Adhikari के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।

भवानीपुर सीट से भी हारीं ममता बनर्जी

चुनाव में ममता बनर्जी को व्यक्तिगत झटका भी लगा। वे अपनी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव हार गईं। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें नंदीग्राम सीट से हराया था।

अभिषेक बनर्जी ने बढ़ाया उम्मीदवारों का मनोबल

बैठक में अभिषेक बनर्जी ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और दबाव के बावजूद नेताओं ने मजबूती से चुनाव लड़ा। तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी बैठक की जानकारी साझा की। पार्टी ने कहा कि उम्मीदवारों ने “अकल्पनीय अत्याचारों और लगातार धमकियों” के बीच भी साहस के साथ चुनाव लड़ा।

संगठन बचाने की चुनौती

चुनाव हारने के बाद अब TMC के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी संगठन को एकजुट रखने की है। कई नेताओं के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच ममता बनर्जी का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mamata Banerjee के वकील गाउन पहनने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांगा जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार मामला उनके वकीलों जैसा...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

गर्मियों में ऑयली स्किन से हैं परेशान तो लगाएं ये चीजें दिनभर खिला-खिला रहेगा चेहरा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गर्मी आते हैं स्क्रीन पर कई...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵