back to top
36.1 C
New Delhi
Thursday, May 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमाई 11 करोड़, खर्च 60 करोड़? राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर BJP के सवाल, फंडिंग को लेकर घेरा

Rahul Gandhi Foreign Visit Row: राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर BJP ने बड़ा हमला बोला है। संबित पात्रा ने दावा किया कि पिछले 22 सालों में राहुल गांधी 54 विदेश यात्राओं पर गए और इन दौरों पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। बीजेपी ने उनकी यात्राओं की फंडिंग और खर्च के स्रोत को लेकर सवाल उठाए हैं। जानिए पूरा मामला और राजनीतिक विवाद की पूरी डिटेल।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की फंडिंग को लेकर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि पिछले 22 वर्षों में उन्होंने 54 निजी विदेश यात्राएं की हैं।

BJP ने पूछा- विदेश यात्राओं का खर्च कौन उठाता है?

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में हैं और उनकी विदेश यात्राओं की जानकारी रिकॉर्ड में मौजूद है, लेकिन इन यात्राओं पर होने वाले खर्च और उसकी फंडिंग को लेकर कभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

“हर यात्रा में 3-4 लोग भी जाते हैं”

संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी की 2013-14 से 2022-23 तक की कुल आय लगभग 11 करोड़ रुपये रही है, जबकि उनकी विदेश यात्राओं पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बीजेपी ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी रकम का इंतजाम कौन करता है। बीजेपी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी के साथ हर विदेश यात्रा में 3 से 4 लोग भी जाते हैं। उनके मुताबिक पिछले 22 सालों में राहुल गांधी ने इटली, इंग्लैंड, अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों की यात्राएं की हैं।

“जानकारी सार्वजनिक, लेकिन फंडिंग नहीं”

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्राओं से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक होस्ट पेज, प्रेस कार्यक्रम, संसदीय रिकॉर्ड और तस्वीरों के जरिए सामने आती रही है, लेकिन फंडिंग का स्रोत अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि इन विदेश दौरों का खर्च कौन उठा रहा है। बीजेपी के इन आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस या राहुल गांधी की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा बीजेपी और कांग्रेस के बीच नई सियासी बहस का कारण बन सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, BJP नेता दिनेश बिवाल और भाई मंगीलाल पर CBI का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में चर्चा में रहे NEET पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कथित मास्टरमाइंड...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में नजर आया Alia Bhatt का नया लुक, प्रिंसेस अवतार में छा गईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय आलिया भट्ट (Alia...

Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 440 अंक उछला; Nifty 23,573 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 14...

गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ऐसे ख्‍याल, इन ट्रिक्स को अपनाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵