नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। OTT पर फिल्म और सीरीज देखने का अलग ही मजा है। आप अपने घर में बैठे ही बैठे कई सारे फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद उठा सकते हैं। मई के शुरुआत से ही कई फिल्में और सीरीज देखने को मिली। तो वहीं अब इसके दूसरे हफ्ते में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। कई एक्शन से भरी फिल्में और सीरीज दस्तक देने को तैयार है। तो चलिए उनकी लिस्ट जानते हैं।
धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar 2)
सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर इतिहास रच चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म इस प्लेटफार्म पर क्या कमाल दिखाती है।अब यह 15 मई से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।
कर्तव्य (Kartavya)
इस फिल्म के बारे में कई दिनों से लगातार चर्चा हो रही है अब जाकर या दस्तक देने को तैयार है। क्राइम ड्रामा कर्तव्य भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर पुलकित है, जबकि इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, रसिका दुग्गल और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई से Netflix पर उपलब्ध होगी।
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 (Inspector Avinash Season 2)
इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन भी दर्शकों के लिए तैयार है। इसमें रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, शालीन भनोट, राहुल मित्रा, जाकिर हुसैन, आयशा एस. ऐमन और जोहेब फारूकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।यह सीरीज यूपी पुलिस के अधिकारी अविनाश मिश्रा की कहानी है, जो एसटीएफ के प्रमुख हैं और कुख्यात गैंगस्टरों को निशाना बनाते हैं।यह सीरीज 15 मई से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।
एग्जाम (Exam)
तमिल ड्रामा सीरीज ‘एग्जाम’ कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के दबाव और संघर्ष की कहानी दिखाती है। जिसमें काफी कुछ खास और अलग दिखाया जाएगा। इसके लेखक और डायरेक्टर नेशनल अवार्ड विनर ए. सर्कुनम हैं। यह सीरीज 15 मई से Prime Video पर स्ट्रीम होगी।





