back to top
34.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OTT पर इस वीक मिलेगा एक्शन-थ्रिल का फुल डोज, जानें क्या होगा खास

OTT प्रेमियों के लिए ये हफ्ता काफी खास होने वाला है, आपको एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज घर बैठे ही देखने को मिल जाएंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी इस हफ्ते अपने घर पर ही बैठकर फ़िल्में और सीरीज का मजा उठाना चाहते हैं। तो यह हफ्ता आपके लिए काफी खास हो सकता है। इस हफ्ते आपको OTT पर एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल सब कुछ घर पर ही देखने को मिल जाएगा। क्योंकि इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज दस्तक देने को तैयार है तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।

इस हफ्ते OTT पर क्या होगा खास

ओटीटी पर भी ‘टोस्टर’ (Toaster) और ‘मटका किंग'(Matka King) सहित कई फिल्में और सीरीज बीते सप्ताह रिलीज हुईं। और अब ये वीक भी काफी शानदार है।

24 सीरीज

अनिल कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर शो ’24’ का तीसरा सीजन इस वीक रिलीज होने जा रहा है। इसमें अनिल कपूर एक बार फिर जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आने वाले हैं। उनका यह किरदार देखने के लिए फैंस बड़े ही उत्सुक हैं। इसे दर्शक 24 अप्रैल को Jio Hotstar पर देख सकेंगे।

स्ट्रेंजर थिंग्स- टेल्स फ्रॉम ’85’

यह सीरीज भी इस वीक की OTT लिस्ट में शामिल है। यह 23 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। यह एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन सीरीज है। अगर आपको एनिमेटेड शो पसंद हैं, तो इसे देख सकते हैं।

एपेक्स

यह एक सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह भी इस वीक रिलीज होगी। इसका निर्देशन बाल्टासर कोरमाकुर ने किया है। इसकी स्क्रिप्ट जेरेमी रॉबिन्स ने लिखी है। वहीं, इसमें चार्लीज थेरॉन, टैरोन एगर्टन और एरिक बाना जैसे सितारे हैं। यह 24 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

प्रतिछाया

यह मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म इस साल मार्च में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस वीक से दर्शक इसे देख सकेंगे। इस फिल्म में पावर, राजनीति और बदले की दमदार कहानी दिखाई गई है। ये 24 अप्रैल को jio Hotstar पर आएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Tamannaah Bhatia का छाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia...

बिहार में 30 दिन में निपटानी होगी जनता की शिकायत, देरी पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनता की शिकायतों के...

घर पर ही बनाएं ये खास आम पापड़, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही...

इस दिन से शुरू होगा Cannes Film Festival, जानिए कहां कैसे देख सकेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नियाभर के फिल्म प्रेमियों की...

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, जानिए शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 बड़े ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी...

Hantavirus को लेकर भारत अलर्ट, ICMR ने Andes Virus पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना का दंश झेलने के बाद...

PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना मत खरीदिए? जानिए Forex Reserves पर कैसे पड़ता है असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोगों से...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵