back to top
28.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OTT पर छाया एंटरटेनमेंट का मेला, आज रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

आज OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देखने को मिलेगा। कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज शुक्रवार OTT पर जबरदस्त धमाका होने वाला है। सीरीज और फिल्म प्रेमियों के लिए यह शुक्रवार काफी अच्छा होने वाला है। आज 1 मई को एक साथ कई शानदार सस्पेंस थ्रिलर और हॉरर कॉमेडी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। इन्हें घर बैठे ही डिफरेंट फ्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। इस अनुसार आप अपना वीकेंड प्लान कर सकते हैं।

फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2)

उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म द केरल स्टोरी 2 भी ओटीटी पर आ रही है। आपको बता दे किया फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघर में दस्तक दी थी जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन भी किया था। वही अब आप इस फिल्म को 1 मई से Zee 5 पर देखा जा सकते है।

सीरीज ग्लोरी (Glory)

इस सीरीज की कहानी हरियाणा के बॉक्सिंग वर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पुलकित सम्राट और दिव्येंदु लीड रोल में हैं। फिल्म में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि ओलंपिक गोल्ड जीतने के लिए एक खिलाड़ी को किन-किन मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। यह सीरीज आज यानी 1 में से आप Netflix पर देख सकते हैं।

सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2 (Sapne Vs Everyone Season 2)

इस सीरीज का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा डार्क और सीरियस होने वाला है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं और उसके लिए उन्हें क्या-क्या खोना पड़ता है। इसमें अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा, विजयंत कोहली का अहम रोल है। यह Amazon Prime Video पर दस्तक दे रही है आज।

फिल्म मूंदराम पिरई (Moondram Pirai)

श्रीदेवी और कमल हसन की फिल्म मूंदराम पिरई’ जो 44 साल पहले 1982 में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म अपना ओटीटी (OTT) डेब्यू कर चुकी है।ऐसे में अगर आपने इस क्लासिक फिल्म को अब तक नहीं देखा है, तो अब आप इसे Amazon Prime Video पर आज 1 मई, 2026 से सदेख सकेंगे।

फिल्म स्वैप्ड (SWAPPED)

स्वैप्ड आज 1 मई से Netflix पर रिलीज होने वाली एक एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है, जिसमें माइकल बी जॉर्डन और जूनो टेम्पल ने लीड किरदारों को अपनी आवाज दी है। इसका निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है।

फिल्म माय डियरेस्ट सेनोरिटा( My Dearest Señorita)

माय डियरेस्ट सेनोरिटा एक स्पेनिश ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन फर्नांडो जी मोलिना ने किया है और इसकी पटकथा अलाना एस पोर्टेरो ने लिखी है। इस रोमांटिक फिल्म में एलिजाबेथ मार्टिनेज, अनाना कैस्टिलो, पाको लियोन लीड रोल में है। इसे आज 1 मई से Netflix पर देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵