नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। OTT प्रेमियों के लिए यह हफ्ता काफी खास होने वाला है एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज दस्तक देने को तैयार है। जिसे आप अपने घर में आराम से बैठकर देख सकते हैं। मई के पहले दो हफ्तों में फिल्म और सीरीज लवर्स को काफी कुछ देखने को मिला। नई मूवी के साथ थिएटर में दस्तक दे चुकी कुछ फिल्मों ने भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री ली और तीसरे हफ्ते भी लोगों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है। तो चलिए उनकी लिस्ट जानते हैं।
देसी ब्लिंग
वेब सीरीज ‘देसी ब्लिंग’ में दुबई में रहने वाले ग्लैमरस और एलिट भारतीय प्रवासियों की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें हाई-सोसाइटी ड्रामा, पार्टियां और पर्सनल रिश्ते दिखाए गए हैं। इस सीरीज में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा समेत कई सितारे नजर आएंगे। ‘देसी ब्लिंग’ 20 मई को Netflix पर स्ट्रीम हो चुकी हैं।
सिस्टम
सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर स्टारर फिल्म ‘सिस्टम’ का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। यह कोर्टरूम थ्रिलर है, जो सरकारी वकील नेहा राजवंश (सोनाक्षी सिन्हा) पर फोक्सड है। बता दें कि इसे Prime Video पर 22 मई को देखा जा सकता है।
सतरंगी बदले का खेल
‘सतरंगी बदले का खेल’ में बबलू महतो (अंशुमान पुष्कर) की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पिता की मौक के बाद एक कलाकार के रूप में उनकी जगह लेता है। अपने पिता के पेशे को अपनाते हुए बबलू दोहरी जिंदगी जीता है। इसे ZEE5 पर 22 मई को देखा जा सकता है।
वारंट
‘वारंट’ एक तमिल क्राइम ड्रामा शो है, जिसमें प्रशांत पांडियाराज, बालाजी शक्तिवेल, काली वेंकट, अरुल डॉस, नम्रिता एमवी, अरुल ज्योति, छाया देवी, हेलो कंदसामी, मीना, कौसल्या और वैय्यापुरी समेत कई कलाकार दिखाई देंगे। ‘वारंट’ में कोट्टई करप्पुसामी की कहानी देखने को मिलेगी, जो कांस्टेबल है और वह पुलिस बल में सम्मान पाने की कोशिश में लगा रहता है, लेकिन उसे अपमान, हिंसा और बेलगाम सत्ता किनारे पर धकेल देती है। फिर वो एक बड़ा कदम उठाता है। यह शो 22 मई को ZEE5 पर स्ट्रीम होगा।





