नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सलमान खान के पोस्ट और उनकी फोटोस सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होती रहती है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अकेलापन से जुड़ा कैप्शन लिखा था। हालांकि इसके बाद उन्होंने अलग पोस्ट से बताया कि ऐसा वह खुद के लिए नहीं सोच रहे थे। इसके बाद अब बीती रात सलमान खान ने चार नए पोस्ट किए हैं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखे हुए हैं जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं। तो चलिए उन पोस्ट के बारे में आपको बताते हैं।
सालमन खान के नए पोस्ट
बीती रात उन्होंने लगातार 4 पोस्ट शेयर किए, जिसे देख फैंस भी सरप्राइज रह गए। भाईजान की इन पोस्ट्स में उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।किसी में वह अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, तो किसी में इमोशनल। हर पोस्ट के साथ उन्होंने अलग कैप्शन लिखा है।
पहला पोस्ट
सलमान खान ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, ‘अगर मुझे अस्पताल में कोई ऐसा प्रेस वाला दिखता है, जो मेरे दर्द का मजा ले रहा हो. वही प्रेस, जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, जिससे मैंने बातचीत की, जिसका मैंने ख्याल रखा और यह सुनिश्चित किया कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।
दूसरा पोस्ट
दूसरी पोस्ट में भी सलमान खान ने अपनी एक फोटो शेयर की और उसके साथ कैप्शन लिखा, ‘लेकिन अगर वे मेरे घाटे से पैसा कमाना चाहते हैं… चुप रहो, आनंद मत लो. भाई-भाई, मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, पिक्चर जरूरी है या जिंदगी।
तीसरा पोस्ट
तीसरी पोस्ट में फोटो के साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा, ‘ऐसे मैं सौ जला दूंगा. भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ, बस कोशिश कर लेना. जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, तो क्या मैं इस पर प्रतिक्रिया दूंगा?’
चौथा पोस्ट
चौथी पोस्ट में अपनी फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला, यह याद रख लेना. जेल में डालोगे, हा हा.’ इन सभी पोस्ट्स के बाद फैंस सोच में पड़ गए हैं. हर कोई एक्टर की पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहा है और अलग-अलग कयास लगा रहा है।





