back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस हफ्ते OTT पर नई फिल्मों और सीरीज का होगा धमाका, जानिए लिस्ट

इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही नई फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट जानें। देखें कौन-कौन सी फिल्में और शो मचाएंगे धमाल। जिन्हें आप घर पर ही आराम से देख सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मई के दूसरे हफ्ते में भी फिल्मों और सीरीज का सिलसिला जारी रहेगा। आपको बता दें कि कई OTT प्लेटफॉर्म पर सीरीज और फिल्म दस्तक देने को तैयार है। एक बार फिर से OTT पर बड़ी फिल्मों और शोज का धमाका देखने को मिलेगा जिसे दर्शक अपने घर पर ही बैठकर आसानी से देख सकेंगे। हिंदी के अलावा साउथ और इंग्लिश फिल्में और शोज ऑडियंस को एंटरटेन करने आने वाले हैं। तो चलिए उन सभी की लिस्ट जानते हैं।

फिल्म कर्तव्य

सैफ अली खान एक बार फिर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं। कर्तव्य नाम की फिल्म में उन्हें हरियाणवी बोली बोलते देखा जा सकेगा। ये फिल्म एक बेक़सूर पर बेस्ड होने वाली है। एक हाई प्रोफाइल मर्डर और फिर शुरू होती है उसकी जांच। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के साथ ही दर्शक इसे देखने के लिए अपनी उत्साह दिखा रहे हैं।इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और पत्रकार से एक्टर बने सौरभ द्विवेदी नजर आने वाले हैं। फिल्म 15 मई से Netflix पर देखी जा सकती है।

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

इंस्पेक्टर अविनाश की पहले सीजन को ऑडियंस ने पसंद किया था। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा ने इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। सीरीज की कहानी 1997 के उत्तर प्रदेश पर बेस्ड थी। अब दूसरा सीजन उसी कहानी को आगे बढ़ा रहा है। एक बार फिर रणदीप इंस्पेक्टर बने नजर आएंगे। ये सीरीज जियो Jio Hotstar पर 15 मई से देखी जा सकेगी। सीरीज में रणदीप के साथ उर्वशी रौतेला भी नजर आने वाली है।

राइवल्स सीजन 2

राइवल्स के पहले सीजन ने कमाल किया था। अब दूसरा सीजन आने को तैयार है। रटशायर टीवी वॉर को दिखाया गया है। इस सीरीज में हेयरस्टाइलिस्ट के दौर को दिखाया गया है। ये नया सीजन 15 मई को Jio Hotstar पर स्ट्रीम हो रहा है।

एग्जाम

तमिल भाषा की Amazon Prime Video पर एक नई तमिल ड्रामा सीरीज एग्जाम आने वाली है। इस सीरीज को पुष्कर और गायत्री ने प्रोड्यूस किया है। 7 एपिसोड की सीरीज खास होने वाली है। सस्पेंस से भरी ये सीरीज 15 मई को स्ट्रीम होने वाली है। इस सीरीज में अदिति बालन नजर आने वाली हैं।

बर्लिन एंड द लेडी विद अन एर्मिन

स्पेनिश क्राइम ड्रामा सीरीज है। ये पूरी सीरीज बर्लिन की लाइफ के बारे में हैं। इस सीरीज को 15 मई से Netflix पर देखा जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵