back to top
38.1 C
New Delhi
Tuesday, May 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ananya Panday and Lakshya की जोड़ी ने मचाया धूम, 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर छाई Chaand Mera Dil

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘Chaand Mera Dil’ ने रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। जानिए फिल्म की कमाई और दर्शकों का रिएक्शन।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ (Chaand Mera Dil) सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का जब से ट्रेलर सामने आया था दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे थे फिल्म में एंड ड्रामा रोमांस भरपूर मात्रा में आपको देखने को मिलेगा। रिलीज के चार दिन बाद भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। तो चलिए जानते हैं अब तक इस फिल्म ने क्या कलेक्शन किया है।

कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को भी अच्छी कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि वीकेंड के मुकाबले कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी चौथे दिन 13 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं देशभर में फिल्म के 4,031 शोज चलाए गए।

फिल्म ने 4 दिनों में कमाए इतने करोड़

‘चांद मेरा दिल’ ने भारत में चार दिनों के अंदर 13.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 15.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की कमाई को देखकर मेकर्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 18.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म में पहली बार अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी देखने को मिली है।

सोशल मीडिया पर फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शकों को दोनों सितारों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। कुछ यूजर्स यह भी कमेंट कर रहे हैं कि, कपल को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म का क्या हाल होता है फिल्म कितना कलेक्शन करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

साड़ी में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले! टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Apple के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone...

दिल्ली में अब बनेंगे डिजिटल राशन कार्ड, परिवार की सालाना आय सीमा बढ़कर 2.5 लाख रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Rekha Gupta सरकार ने दिल्लीवासियों के...

जून में ठंडा मौसम का मजा लेने के लिए भारत की 10 बेहतरीन जगहें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जून का महीना आते ही...

IPL 2026 से बाहर होते ही Arshdeep Singh का बड़ा फैसला, डिलीट किए 200 से ज्यादा पोस्ट, बदली DP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में पंजाब किंग्स के...

CBSE ने मानी बड़ी गलती, अब दोबारा बदले जाएंगे Class 12 के रिजल्ट, छात्रों को मिल सकता है फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये, मंदिर-कॉलेज के पास नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें: Suvendu Adhikari

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵