back to top
38.1 C
New Delhi
Tuesday, May 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ananya Panday की फिल्म Chand Mera Dil ने वीकेंड का उठाया फायदा, जानिए कलेक्शन

Ananya Panday की फिल्म Chand Mera Dil ने वीकेंड पर शानदार कमाई की। जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और दर्शकों का कैसा रहा रिस्पॉन्स।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य लालवानी (Lakshay Lalwani) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ Chand Mera Dil के रिलीज होने का फेस बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जैसे ही फिल्म रिलीज हुई सिनेमाघर में इस फिल्म की काफी तारीफ होने लगी सोशल मीडिया पर भी लोग इसको अच्छा बता रहे हैं तो वहीं अब इस फिल्म ने वीकेंड का भी फायदा उठा लिया है तो चलिए जानते हैं कि वीकेंड पर इस फिल्म ने क्या कलेक्शन किया।

फिल्म का कलेक्शन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन की कमाई 3 करोड़ रुपये रही। रिलीज के दूसरे ही दिन कमाई में ग्रोथ देखने को मिली और शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 75 लाख रुपये हो गया था। फिल्म का डे3 कलेक्शन 4 करोड़ 35 लाख रुपये रहा है। हर रोज फिल्म की कमााई में इजाफा हुआ है।

रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिलता दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने तीसरे दिन 3.58 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 10.33 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या अपना बजट निकल पाएगी फिल्म

चांद मेरा दिल का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 40 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से शुरुआती तीन दिन इसका प्रदर्शन लागत के मुताबिक ठीक-ठाक है। हालांकि, इस फिल्म की असली परीक्षा वीकएंड के बाद कल सोमवार से शुरू होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसके साथ मुकाबले में साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्में लगी हुई हैं।

फिल्म की कास्ट कहानी

इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य के अलावा आस्था सिंह और प्रथम राठौड़ भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कॉलेज दोस्ती और फिर इश्क से शुरू होती है। शादी तक रिश्ता पहुंच जाता है। मगर, फिर दूरियां आती हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें आपको इमोशन, रोमांस और ड्रामा सब कुछ भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Krystle D’Souza ने सिल्वर ड्रेस में छाया ग्लैमर,बोल्ड लुक देख कर फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) एक...

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना होगा सस्ता! PM E-Drive Scheme के तहत सरकार ला सकती है बड़ी सब्सिडी योजना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा...

गर्मी में घर पर ही बनाएं ये खास पान रबड़ी फालूदा, जानिए इसकी रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मी के समय में आपको...

Pulse Price Hike: महंगाई ने बढ़ाई रसोई की टेंशन, अरहर से लेकर उड़द दाल तक के दाम में बड़ा उछाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई...

PF अकाउंट हो गया बंद? घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें दोबारा एक्टिव, जानें पूरा तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नौकरी बदलने या लंबे समय तक...

Chand Mera Dil में Ananya Panday ने किया कमाल, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का ग्लैम लुक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस अनन्या पांडे Ananya Panday...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵