back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईरान-इजराइल-अमेरिका की जंग में बॉलीवुड को नुकसान, इन फिल्मों की दुबई में चल रही शूटिंग हुई रद्द

ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग से बॉलीवुड प्रभावित, दुबई में फिल्मों की शूटिंग रद्द, मेकर्स को भारी नुकसान और लोकेशन बदलनी पड़ी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच चल रहा युद्ध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिसके कारण काफी कुछ उथल-पुथल मचा हुआ है। इसका असर पूरी दुनियाभर में दिखने को मिल रहा है। अब ये युद्ध सिर्फ वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्मी दुनिया पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है। जिसके कारण कई फिल्मों की शूटिंग पर भी असर पहुंच रहा है तो चलिए आपको बताते हैं।

युद्ध से फिल्म का क्या कनेक्शन

आपको बता दें कि आज के समय में ज्यादातर फिल्में अरब देशों में फिल्माई जाती हैं।ऐसे में अब तनावपूर्ण हालात के चलते फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रोजेक्ट्स को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। दुबई जैसे शहरों में अबतक कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। और कई सीन अभी शूट होना बाकी है लेकिन अब युद्ध के बीच उनमें रुकावट पहुंच रही है।

शाहरुख खान की फिल्म किंग

रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसकी शूटिंग भी दुबई से कैंसल होकर मुंबई शिफ्ट हो गई है। ‘किंग’ की पूरी टीम मुंबई लौट आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए दुबई में एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट होना था, लेकिन युद्ध के चलते फिलहाल सबकुछ टाल दिया गया है। ऐसे में खाड़ी देशों में बॉलीवुड की शूटिंग, प्रमोशन और इवेंट्स पर असर पड़ रहा है, जिसे इंडस्ट्री को भारी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल पर भी असर

युद्ध के वर्तमान हालात को देखते हुए कई फिल्मों की शूटिंग दुबई से शिफ्ट की जा रही है।अब इस लिस्ट में मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी नाम आ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की भी दुबई शूटिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, संजय दत्त, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का एक गाना दुबई में शूट होना था, लेकिन अब यह गाना मुंबई की फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Android यूजर्स के लिए सरकार की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते...

New Labour Code: देश में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, सैलरी-PF से लेकर नौकरी तक बदल जाएंगे कई नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने चारों नए लेबर...

RCB vs MI: चिन्नास्वामी में होगा रनों की बरसात का खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 54वां मुकाबला Royal...

महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में...

IRCTC पर जरा सी गलती पड़ सकती है भारी, AI सिस्टम तुरंत ब्लॉक कर देगा अकाउंट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम...

CSK vs LSG: चेपॉक में स्पिन का होगा खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 53वां मुकाबला Chennai...

रोज एक जैसा खाना पड़ सकता है भारी, बिगड़ सकती है गट हेल्थ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵