Wamiqa Gabbi आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनकी मासूम मुस्कान, गहरी आंखें और नैचुरल चार्म उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग पहचान देते हैं। वामिका की आंखों में एक अलग ही एक्सप्रेशन और सादगी नजर आती है, जो फैंस को बेहद आकर्षित करती है। उन्होंने पंजाबी, हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।
अपने करियर में Wamiqa Gabbi “Jubilee”, “Khufiya”, “Charlie Chopra” और “Baby John” जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं, जहां उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से अलग पहचान बनाई है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो वामिका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही “Pati Patni Aur Woh Do” में Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan और Rakul Preet Singh के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह Akshay Kumar और Paresh Rawal के साथ “Bhooth Bangla” तथा Adivi Sesh और Emraan Hashmi के साथ स्पाई थ्रिलर “G2” में भी दिखाई देंगी। उनकी अपकमिंग फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





