back to top
40.1 C
New Delhi
Monday, May 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Langra Mango: लंगड़ा आम का नाम आखिर ‘लंगड़ा’ क्यों पड़ा? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

आखिर लंगड़ा आम का नाम ‘लंगड़ा’ क्यों पड़ा? जानिए बनारस के साधु, मंदिर के पुजारी और इस मशहूर आम की अनोखी कहानी। पढ़ें लंगड़ा आम के इतिहास, स्वाद और नामकरण से जुड़ी दिलचस्प बातें।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में आम की कई मशहूर किस्में पाई जाती हैं, लेकिन Langra Mango अपनी अलग मिठास, खुशबू और स्वाद की वजह से खास पहचान रखता है। हालांकि इस आम का नाम सुनते ही कई लोग हैरान हो जाते हैं। आम तो बिल्कुल सामान्य होता है, फिर इसका नाम ‘लंगड़ा आम’ क्यों पड़ा? इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प और पुरानी कहानी जुड़ी हुई है।

बनारस के एक साधु से जुड़ी है कहानी

कहा जाता है कि इस आम की कहानी करीब 250 से 300 साल पुरानी है। लोक मान्यताओं के अनुसार कई साल पहले एक घुमक्कड़ साधु Varanasi के पास एक छोटे गांव में आया था। साधु ने गांव के एक शिव मंदिर में रहना शुरू किया और वहीं पूजा-पाठ व ध्यान में अपना समय बिताने लगा। गांव छोड़ने से पहले उसने मंदिर परिसर में आम का एक पौधा लगाया। यहीं से शुरू हुई भारत की सबसे मशहूर आम की किस्मों में से एक की कहानी।

पुजारी को सौंपी गई थी पेड़ की जिम्मेदारी

मंदिर के पुजारी ने साधु की बहुत सेवा की थी। साधु उनकी श्रद्धा और निष्ठा से काफी खुश हुआ। जाते समय उसने उस आम के पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी पुजारी को सौंप दी। हालांकि साधु ने एक शर्त भी रखी। उसने कहा कि पेड़ के फल सिर्फ पुजारी ही खाएंगे पेड़ की कलम या टहनियां किसी दूसरे को नहीं दी जाएंगी

आखिर कैसे पड़ा ‘लंगड़ा आम’ नाम?

कहानी के मुताबिक मंदिर के पुजारी के एक पैर में शारीरिक दिक्कत थी और वह चलते समय लंगड़ाते थे। कुछ समय बाद जब पेड़ पर आम लगने शुरू हुए तो गांव वाले उसके स्वाद और खुशबू से बेहद प्रभावित हुए। लोग उस आम को “लंगड़े पुजारी का आम” कहने लगे। धीरे-धीरे यही नाम छोटा होकर सिर्फ “लंगड़ा आम” बन गया और फिर यही नाम मशहूर हो गया।

स्वाद ने बना दिया पूरे देश में मशहूर

नाम भले ही अजीब हो, लेकिन Langra Mango का स्वाद लोगों को खूब पसंद आया। इस आम की खासियत मुलायम गूदा, कम रेशे, जबरदस्त मिठास, शानदार खुशबू, ने इसे पूरे उत्तर भारत समेत देशभर में लोकप्रिय बना दिया।

बनारस के राजा ने फैलाया यह आम

कहानी में आगे बताया जाता है कि पुजारी ने साधु की शर्त का पालन करते हुए पेड़ की कलम किसी को नहीं दी। लेकिन जब Varanasi के राजा तक इस आम के स्वाद की चर्चा पहुंची तो उन्होंने गुपचुप तरीके से इस पेड़ की एक कलम अपने शाही बगीचे में लगवा दी। यहीं से यह आम धीरे-धीरे दूसरे इलाकों तक पहुंचा और पूरे देश में मशहूर हो गया।

आज भी लोगों की पहली पसंद है लंगड़ा आम

आज Langra Mango भारत की सबसे पसंदीदा आम की किस्मों में गिना जाता है। गर्मियों में बाजारों में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। दिलचस्प बात यह है कि जिस आम का नाम सुनकर लोग पहले चौंक जाते हैं, वही आम अपने स्वाद की वजह से हर साल लोगों का दिल जीत लेता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Krystle D’Souza ने सिल्वर ड्रेस में छाया ग्लैमर,बोल्ड लुक देख कर फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) एक...

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना होगा सस्ता! PM E-Drive Scheme के तहत सरकार ला सकती है बड़ी सब्सिडी योजना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा...

गर्मी में घर पर ही बनाएं ये खास पान रबड़ी फालूदा, जानिए इसकी रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मी के समय में आपको...

Pulse Price Hike: महंगाई ने बढ़ाई रसोई की टेंशन, अरहर से लेकर उड़द दाल तक के दाम में बड़ा उछाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई...

PF अकाउंट हो गया बंद? घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें दोबारा एक्टिव, जानें पूरा तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नौकरी बदलने या लंबे समय तक...

Chand Mera Dil में Ananya Panday ने किया कमाल, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का ग्लैम लुक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस अनन्या पांडे Ananya Panday...

Paper Leak Law: 10 साल की जेल, 1 करोड़ जुर्माना और बुलडोजर… फिर भी क्यों नहीं रुक रहे पेपर लीक?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में जब भी किसी भर्ती...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵