नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘पति पत्नी और वो दो’ (Pati Patni Aur Woh Do) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शक बड़े ही उत्साह के साथ इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे तो वहीं 15 मई को ये फिल्म रिलीज हो गई और सिनेमाघरों में धमाल मचाना शुरू कर दी है। रिलीज होते फिल्म के काफी अच्छे खासे कलेक्शन देखने को मिले। अब पहले वीकेंड भी फिल्म का हो चुका है तो चलिए जानते हैं कुल मिलाकर अब तक इस फिल्म ने कितने कलेक्शन कर लिए है।
3 दिन में फिल्म ने किया कमाल
फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया। वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई से मेकर्स को भी मालामाल कर दिया है।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ की धुआंधार कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 22% रही। वहीं शोज की बात की जाए तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 6,350 रहे। भारत में अब तक फिल्म ने 17.50 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया है। वहीं फिल्म को सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे फिल्म की कमाई में चार चांद लग गए हैं।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 21 करोड़ पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3 दिनों में दुनिया भर में अब तक 24.25 करोड़ की कमाई कर ली है।अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है।
फिल्म के बारे में
यह फिल्म 2019 की Pati Patni Aur Woh का आध्यात्मिक सीक्वल है और इसके लेखक-निर्देशक मुदस्सर अजीज की वापसी का प्रतीक है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। अभी फिल्म सिनेमाघर में छाई हुई है और दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या कमाल दिखती है।





