नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन (Panchayat Season 5) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह नया सीजन 2026 में रिलीज होगा। जब से इसकी घोषणा हुई है फैंस इसकी कहानी जानने के लिए बड़े ही उत्सुक हो रहे हैं अब तक इस सीरीज का चार्ज सीजन आ चुका है जिसमें काफी कुछ दिखाया गया तो चलिए पांचवें से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
कब हुई पंचायत सीरीज की शुरुआत
पंचायत की शुरुआत 2020 में हुई थी।पहले सीजन ने लोगों का दिल जीता, इस सीरीज में एक गांव दिखाया गया था जहां पर पंचायत होती थी। इस गांव का नाम फुलेरा गांव था। जहां एक छोटे से गांव में शहर का लड़का सचिव बनकर आता है और गांव के माहौल में ढलने की कोशिश करता है। इस सीरीज की कहानी इस गांव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है। पहला पार्ट दर्शकों को काफी अच्छा लगा था फिर उसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे सीजन ने इसे और बड़ा बना दिया।
चौथा सीजन जून 2025 में आया था, जो भारत और दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई। यह सीरीज टीवीएफ (द वायरल फीवर) द्वारा बनाई गई है, जिसमें दीपक कुमार मिश्रा क्रिएटर हैं और चंदन कुमार ने लेखन किया है।
पांचवें सीजन की क्या होगी कहानी
पंचायत सीजन 5 की कहानी की बात करें तो इस सीजन में भी गांव में राजनीति देखने को मिलेगी।कहानी फुलेरा गांव की ही रहेगी, जहां गांव की राजनीति, रोजमर्रा की जिंदगी और हास्य से भरे किस्से दिखाए जाते हैं। पिछले सीजन में अभिषेक ने अपना एमबीए का सपना देखा था और गांव में कई मुश्किलें आई थीं।अब पांचवें सीजन में अभिषेक एक नए और सख्त बॉस के नीचे काम करेगा, जो उससे बदला लेने की सोचता है। साथ ही वह अपने एमबीए के सपने को पूरा करने और फुलेरा के बाकी मामलों को निपटाने की कोशिश करेगा। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि दर्शकों के मन में यह सीजन कुछ खास कमाल कर पता है या नहीं।
इस सीजन में नजर आएंगे ये किरदार
इस नए सीजन में एक बार फिर वहीं पसंदीदा कलाकार अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज में नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, सानविका, पंकज झा, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सुनीता राजवर, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। सीरीज की कहानी के साथ ही इसकी स्टारकास्ट को भी बहुत पसंद किया जाता है।
रिलीज डेट को लेकर अपडेट
मेकर्स ने पुष्टि कर दी है कि पंचायत सीजन 5 इसी साल रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी सटीक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। दर्शकों को सिर्फ इतनी जानकारी दी गई है कि सीरीज 2026 में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। अब देखना दिलचस्प होगा की सीरीज के आने के बाद इसकी कहानी क्या रंग दिखाती है और सचिव जी का क्या हाल होता है।





