back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi: पीएम मोदी आज पिथौरागढ़ से देश के लोगों को देंगे कई अहम संदेश, हिन्दुत्व, सुरक्षा, विकास पर रहेगा फोकस

PM Modi in Uttrakhand: अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के माहौल में मोदी एक बार गुरुवार को उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री माेदी यहां से पूरे देश को कई संदेश देंगे।

देहरादून, (हि.स.)। ऐसा कई बार हुआ है, जबकि चुनावी चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संदेश देने के लिए उत्तराखंड की धरती को चुना। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी मोदी का केदारनाथ धाम आना अभी तक सभी को याद है। अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के माहौल में मोदी एक बार गुरुवार को उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री माेदी यहां से पूरे देश को कई संदेश देंगे। यह संदेश पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तो भाजपा को ताकत तो देंगे ही, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी ऊर्जा जुटाने का काम करेंगे।

जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे PM

प्रधानमंत्री मोदी के पिथौरागढ़ दौरे से जो संदेश पूरी मजबूती से आगे निकलेंगे, उसमें हिन्दुत्व, सुरक्षा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता पर माना जा सकता है। इस बार पिथौरागढ़ की धरती से मोदी भगवान शिव के आदि कैलाश का दर्शन करेंगे। जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। हिन्दुत्व के जिस दर्शन को अपने अंदाज से मोदी ने पिछले वर्षों में प्रचारित करने का काम किया है, उसे पिथौरागढ़ में विस्तार मिलना तय है।

पिथौरागढ़ की सीमाएं चीन के करीब

मोदी का दौरा आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से भी अहम है। चमोली जिले की तरह ही, पिथौरागढ़ की सीमाएं भी चीन से सटी हैं। उनकी केदारनाथ यात्रा में भी जहां हिन्दुत्व, सुरक्षा और विकास का सीधा संबंध था वहीं पिथौरागढ़ के 12 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रवास में भी ये तीनों ही मजबूती से उपस्थित है। इसी क्रम में मोदी का सीमांत जिले में रहने वाले लोगों और वहां तैनात सेना और सुरक्षा बलों के जवानों से सीधे संवाद का भी कार्यक्रम है। साथ वे ही, 4200 करोड़ की योजनाओं का तोहफा भी देंगे।

गुरुवार को मोदी की जनसभा प्रस्तावित

पिथौरागढ़ में गुरुवार को मोदी की जनसभा भी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि जनसभा में मोदी का जो भाषण होगा, उसके दूरगामी चुनावी निहितार्थ भी होंगे। उत्तराखंड में लोकसभा की सिर्फ पांच सीटें हैं, लेकिन मोदी और भाजपा इस छोटे से राज्य के महत्व को कभी कम आंक कर नहीं चले हैं। मोदी का पिथौरागढ़ दौरा उत्तराखंड भाजपा को चुनावी तैयारी के हिसाब से चार्ज करने वाला भी साबित होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...