नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए दो दिन पहले ही भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही टीम में कुछ खिलाड़ियों के चयन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटरों के अलावा फैंस भी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सेलेक्टरों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्हें कहा कि सेलेक्टरों द्वारा टीम चयन में पक्षपात किया गया है। उन्होंने शुभमन गिल को रिजर्व प्लेयर बनाए जाने को लेकर नाराजगी जताई है।
शुभमन गिल सेलेक्टरों के फेवरेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2011 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर रहे श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि शुभमन गिल फॉर्म से बाहर हैं। उन्हें टीम में क्यों शामिल किया गया है? ऋतुराज गायकवाड़ टीम में जगह पाने के हकदार हैं। उन्होंने 10 पारियों में 500 से अधिक रन बनाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक भी लगाए हैं। यह भी कहा कि शुभमन गिल सेलेक्टरों के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उन्हें असफल होने पर भी मौका दिया जाता है। टीम चयन में काफी पक्षपात हो रहा है।
ऋतुराज के पास IPL का ऑरेंज कैप
ऋतुराज गायकवाड़ ने इस आईपीएल में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने शतक जड़ा है। ऑरेंज कैप उनके पास ही है। पहले विराट कोहली के पास थी। ऋतुराज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी हासिल की है। वह पहली बार सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम
कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर ऋषभ पंत, विकेटकीपर संजू सैमसन, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज।
रिजर्व खिलाड़ी : रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद, आवेश खान।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




