back to top
43.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाहिद अफरीदी के फिर बिगड़े बोल, कहा- इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं’, IND vs PAK मैच से पहले छिड़ा ड्रामा

भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने भारतीय नेतृत्व पर विवादित टिप्पणी कर माहौल गरमा दिया है, जबकि पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद अब दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच को लेकर पिछले दिनों लगातार विवाद चलता रहा। शुरुआत में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का एलान किया था, लेकिन अब अपने फैसले से यू-टर्न लेते हुए वह खेलने के लिए राजी हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हमेशा की तरह भारत के खिलाफ तीखी टिप्पणियां करते दिखाई दे रहे हैं।

शाहिद अफरीदी का वीडियो वायरल


पूरा पाकिस्तान इस समय बौखलाया हुआ नजर आ रहा है, जो उनके बयानों और सोशल मीडिया गतिविधियों से साफ झलकता है। शुरुआत में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स इस बात से खुश थे कि उनके देश ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया, उन्हें लगा कि इससे बीसीसीआई या आईसीसी पर दबाव बनेगा। लेकिन हकीकत उलट निकली और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर ही दबाव बढ़ गया, अंततः उन्हें भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी होना पड़ा। इसी बीच शाहिद अफरीदी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत पर तीखी टिप्पणियां करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि “भारत को सिर्फ 4 गुजराती चला रहे हैं,” जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीवी शो में भारत पर साधा निशाना


पाकिस्तानी टीवी चैनल पर एक शो के दौरान शाहिद अफरीदी ने कहा, “इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं। 2 बेच रहे हैं और 2 चला रहे हैं। अगर नीचे काम करने वालों को इन्हीं चारों को खुश करना है तो ऐसे चीजें चलती नहीं हैं।” अफरीदी की बातों से साफ झलक रहा था कि वह आईसीसी के सामने पाकिस्तान क्रिकेट की बेबसी और हालत देखकर कितने मायूस हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है और भारत-पाक मुकाबले को लेकर पाकिस्तान की स्थिति पर नई बहस छेड़ दी है।

15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबला तय


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप (A) में हैं और दोनों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। जब पाकिस्तान ने इस मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया था, तब भारत के सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया मैच खेलेगी, चाहे विरोधी टीम आए या न आए। भारत शुरू से ही अपने स्टैंड पर अड़ा रहा, लेकिन अंततः पाकिस्तान को अपने फैसले में बदलाव करना पड़ा और अब फैंस को 15 फरवरी के हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Diana Penty ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा, गोल्डन साड़ी मे दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय हर तरफ कान्स...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵