back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर हेमा मालिनी ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं, रॉब मिल्स ने इस मामले पर सफाई देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि सेगमेंट में धर्मेंद्र को याद नहीं किया गया। इसके बाद भारतीय फैंस काफी हैरान और नाराज हो गए। इसके साथ ही अब हेमा मालिनी और ईशा देओल का रिएक्शन सामने आया है। जहां हेमा मालिनी ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की और इसे शर्मनाक कहा वहीं बेटी ईशा ने कुछ और ही रिएक्शन दिया तो चलिए जानते हैं।

ऑस्कर को लेकर हेमा मालिनी का रिएक्शन

ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि ना देने पर कई सारे रिएक्शन सामने आ रहे थे तो वहीं बीच अब हेमा मालिनी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी एक्ट्रेस ने ,बॉलीवुड हंगामा’ से हुई बीतचीत में कहा, ‘ये वाकई शर्मनाक है। एक ऐसे एक्टर को नजरअंदाज करना शर्मनाक है, जिनका दुनिया के कई हिस्सों में इतने सारे लोगों के लिए इतनी अहमियत है। धरम जी हर जगह जाने-माने एक्टर थे। उन्हें अपने जीवन में ज्यादा अवॉर्ड नहीं मिले। उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों करनी चाहिए? हम दोनों अपने देश में प्यार पाकर खुश थे। लेकिन अवॉर्ड्स हमेशा उनसे दूर रहे। यहां तक कि मुझे भी लाल पत्थर और मीरा में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला।’

ईशा देओल का रिएक्शन

इस पूरे मामले पर अब ईशा देओल ने भी अपनी राय रखी।वैरायटी इंडिया’ से बातचीत में ईशा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इससे पापा को कोई फर्क पड़ता। ईशा ने पिता के लिए कहा कि उनका दिल हमेशा से इतना बड़ा रहा है कि उन्हें ऐसी बातों की चिंता ही नहीं होती। ईशा ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पापा को इससे कभी कोई फर्क पड़ता। उनका दिल हमेशा से इतना बड़ा रहा है कि उन्हें ऐसी बातों की परवाह ही नहीं होती।

ऑस्कर ने दी सफाई

धर्मेंद्र को अक्षर में शामिल न करने पर काफी बवाल मच गया अब इसके बाद वैराइटी से बात करते हुए रॉब मिल्स ने स्पष्ट किया कि टीवी पर किसे दिखाया जाएगा, इसका अंतिम फैसला ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (AMPAS) का होता है। उन्होंने कहा, ‘बदकिस्मती से, हम हर साल बहुत सारी महान हस्तियों को खो रहे हैं इसलिए शायद कुछ हस्तियों का नाम छूट जाता है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल अकादमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) का 98वां संस्करण आज यानी 16 मार्च...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: सोमवार के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, महादेव की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने...

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵