back to top
41.1 C
New Delhi
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

IPL की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज यश दयाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब ऐसी ही एक खबर और सामने आ रही है। IPL में विराट कोहली के साथी रहे यश दयाल भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने श्वेता पुंडीर के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

क्या करती हैं यश दयाल की पत्नी श्वेता

जब से यह खबर सामने आई है कि यश दयाल ने शादी कर ली है तब से क्रिकेट फैंस के मन में यह उत्सुक्ता बढ़ गई है कि आखिरी कौन हैं यश दयाल की पत्नी और क्या काम करती हैं। आपको बता दें कि वह एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 6 लाख फॉलोअर्स हैं। श्वेता दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने इससे पहले इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में भी ब्रॉडकास्टर्स के साथ काम किया था।

यश दयाल पर लग चुके हैं रेप जैसे गंभीर आरोप

बीते साल यश दयाल पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे थे जिसके चलते उनपर FIR भी दर्ज हुई थी। यश दयाल के ऊपर आरोप लगे थे कि उन्होंने जयपुर की 17 वर्षीय एक नाबालिग के साथ दो साल तक ब्लैकमेल करते हुए रेप किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में यश दयाल के ऊपर FIR दर्ज है। वहीं गाजियाबाद की भी एक महिला ने भी उनके ऊपर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि 28 मार्च से शुरु होने वाले IPL 2026 सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। फ्रेन्चाइजी ने उन्हें 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

MSME के 5 बड़े फायदे: छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में छोटे कारोबारियों के लिए...

चॉकलेट ड्रेस में छाया Sara Arjun का जलवा, सोशल मीडिया पर छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) की...

Handcuff Rule: क्या पुलिस किसी को भी हथकड़ी लगा सकती है? बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी से समझिए पूरा कानून

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलिस द्वारा आरोपियों को हथकड़ी लगाने...

LSG vs KKR: इकाना में आज होगी कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 38वां मुकाबला आज...

AI के दौर में भी सुरक्षित रहेंगे ये जॉब! अगले 50 साल तक नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से...

MSME Loan रिजेक्ट क्यों हो जाता है? जानिए 5 बड़ी वजहें जो बिगाड़ देती हैं आपका काम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे कारोबारियों के लिए MSME लोन...

Post Office vs Bank FD: कहां ज्यादा सुरक्षित है पैसा? जानिए कौन सा विकल्प है बेहतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में सुरक्षित निवेश की बात...

Instagram लाया Snapchat जैसा फीचर, अब फोटो देखते ही हो जाएगी गायब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Instagram ने यूजर्स के लिए एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵