back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर सकता है? जानिए क्या है पूरा मामला

सांसद प्रिया सरोज का पोस्ट वायरल, इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने पर Meta से मांगी मदद। रिंकू सिंह के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा तेज।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड हुए इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर मदद की गुहार लगाई है। प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर Meta Platforms की टीम से मदद मांगी। उन्होंने पूछा कि क्या इंस्टाग्राम सपोर्ट टीम का कोई सदस्य इस मामले को देख सकता है।

किस अकाउंट को लेकर है परेशानी?

प्रिया सरोज ने साफ किया कि यह उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है। उनका खुद का अकाउंट सुरक्षित है। उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट के सस्पेंड होने पर मदद की अपील की है। अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram पर अकाउंट सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, कई रिपोर्ट्स या तकनीकी गड़बड़ी के कारण अस्थायी रूप से सस्पेंड हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

प्रिया सरोज का यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उम्मीद जताई कि संबंधित अकाउंट जल्द ही बहाल हो जाएगा। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सांसद हैं और कम उम्र में राजनीति में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह पेशे से वकील भी हैं और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह को भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव की शादी में साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 के बाद दोनों शादी कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए नया Paid Subscription प्लान लॉन्च करने की तैयारी कर...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵