back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा खास

लखनऊ में कुलदीप यादव का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल। 600 मेहमानों के लिए खास वेज मेन्यू, स्नैक्स और ड्रिंक्स की शानदार तैयारी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में होगा, जिसमें देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस भव्य रिसेप्शन में करीब 600 से अधिक मेहमानों के आने का अनुमान है। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए होटल में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

ये दिग्गज होंगे शामिल

क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रविन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह समेत कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक हस्तियों में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जय शाह के आने की भी संभावना है। बता दें कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शाही अंदाज में शादी की थी। यह शादी राजपूताना थीम पर हुई थी, जिसमें कई खास मेहमान शामिल हुए थे।

वेज मेन्यू में सैकड़ों डिशेज

रिसेप्शन में मेहमानों के लिए खास वेज मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें सैकड़ों तरह के व्यंजन शामिल हैं। साथ ही अलग-अलग तरह के स्नैक्स और ड्रिंक्स की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मेहमानों को शानदार अनुभव मिल सके। VIP मेहमानों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर होटल की सुरक्षा तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जा रहा है। यह ग्रैंड रिसेप्शन सिर्फ एक शादी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लखनऊ के लिए भी एक बड़ा इवेंट माना जा रहा है, जिसमें क्रिकेट, राजनीति और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘पहले बुलाया फिर उतार दिया मौत के घाट’, बकरीद के दिन जघंन्य हत्याकांड से दहला गाजियाबाद का खोड़ा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵