back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 24 : ये 6 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप, चंद गेंदों में बदल देते हैं मैच का रुख

India T20 World Cup Squad: आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इनमें 6 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बाद भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम की कमान रोहित शर्मा के ही हाथों में है। वहीं, उप कप्तान हार्दिक पांड्या बनाए गए हैं। इस वर्ल्ड कप टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है। भारतीय स्क्वाड में छह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। खास बात है कि ये छह खिलाड़ी अच्छी लय में हैं। ये सभी चंद गेंदों में मैच का रुख बदल सकते हैं।

1. युवा और तूफानी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल

पिछले कुछ समय से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं। यशस्वी विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। यह युवा खिलाड़ी पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का जायसवाल हिस्सा थे।

2. संजू सैमसन का IPL में दमदार प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन किया है। इन्होंने अपनी बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम को कई मैच जिताए हैं। संजू ने इस आईपीएल सीजन में 378 रन बनाए हैं। इनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम में चुना गया है। यह युवा खिलाड़ी पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। इन्होंने टीम इंडिया के लिए T-20 इंटरनेशनल के 25 मैचों में 374 रन बनाए हैं। इसमें 77 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

3. शिवम दुबे मिडिल ओवरों में करते हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

आईपीएल 2024 में शिवम दुबे ने अच्छा खेल दिखाया है। उन्होंने अब तक 350 रन बनाए हैं। वह मिडिल ओवरों में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं। इनके पास काबिलियत है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकें। वह पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

4. युजवेंद्र चहल ने गेंदबाजी से किया सबको प्रभावित

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिली थी। हालांकि वह एक भी मैच नहीं खेल सके थे। इस बार चहल बेहतरीन लय में हैं। इस गेंदबाज ने इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 13 विकेट झटके हैं।

5. मो. सिराज

मो. सिराज ने टीम इंडिया के लिए साल 2017 में टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। वैसे, सिराज टी-20 वर्ल्ड कप 2021 और 2022 में नहीं खेल सके थे। इस बार सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया। वह पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे।

6. कुलदीप यादव करते हैं काफी किफायती गेंदबाजी

भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने T-20 इंटरनेशनल 35 मैचों में 59 विकेट लिए हैं। इनके स्पिन के जादू से बचना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता है। कुलदीप काफी किफायती साबित होते हैं। उनके तरकश में वो तीर हैं, जिससे विरोधी बल्लेबाज ध्वस्त हो सकते हैं। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह मिली है। कुलदीप पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...