नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) की उथल-पुथल से शेयर बाजार उबर चुका है। भारतीय इकोनॉमी की स्थिति अच्छी होने से मार्केट पर आईपीओ के आने का सिलसिला जारी है। अगला सप्ताह आईपीओ के लिए बेहद खास रहने वाला है। बाजार में 3 कंपनियों के करीब 1000 करोड़ रुपए से अधिक के आईपीओ खुलेंगे। ये आईपीओ डीईई पाइपिंग सिस्टम्स (DEE Piping Systems), आसान लोन्स (Aasaan Loans) और स्टेनली लाइफस्टाइल्स (Stanley Lifestyles) के आएंगे।
डीईई पाइपिंग सिस्टम्स की आईपीओ डिटेल्स (DEE Piping Systems)
डीईई पाइपिंग सिस्टम्स (DEE Development Engineers Limited) का आईपीओ 418.01 करोड़ का बुक बिल्ट इश्यू है। इसमें 325 करोड़ के 1.6 करोड़ फ्रेश शेयर जारी होंगे। इसके साथ ही 93.01 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल होगा। 19 जून को यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसे 21 जून को बंद होना है। आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर होगी। कंपनी ने प्राइस बैंड 193 रुपए से 203 रुपए प्रति शेयर तय किया है। खुदरा निवेशकों को इसमें कम-से-कम 14819 रुपए निवेश करने होंगे।
आसान लोन आईपीओ की डिटेल्स (Aasaan Loans)
आसान लोन (Akme Fintrade India Ltd) का आईपीओ 132 करोड़ रुपए का आएगा। इसमें 1.1 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी होंगे। 19 जून से 21 जून तक यह सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून को किया जाएगा। जबकि, 26 जून को बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग की जाएगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 114 से 120 रुपए प्रति शेयर के बीच है। मिनिमम लॉट साइज 125 शेयर है। इस कारण खुदरा निवेशकों को मिनिमम 15 हजार रुपए निवेश करना होगा।
स्टेनली लाइफस्टाइल्स आईपीओ से जुड़ी जानकारियां (Stanley Lifestyles)
स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड का आईपीओ का साइज 537.02 करोड़ रुपए का है। इसमें 200 करोड़ रुपए के 54 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा। कुल 337.02 करोड़ के 91 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के रास्ते उतारे जाएंगे। 21 से 25 जून तक आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुला रहेगा। 26 जून को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाना है। वहीं, 28 जून को बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग की जाएगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 351 से 369 रुपए प्रति शेयर के बीच है। मिनिमम लॉट साइज 40 शेयर निर्धारित किया गया है। इस कारण इस पर कम-से-कम 14760 रुपए का निवेश करना पड़ेगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




