back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO News: इस हफ्ते खुलेंगे 3 आईपीओ, इन कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

Upcoming IPO: इस सप्ताह 3 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। इनमें से Kronox Lab Sciences का IPO खुल भी गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। निवेश का मन बना रहे लोगों के लिए इस सप्ताह कई मौके मिलेंगे। तीन कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं। आज यानी 03 जून को Kronox Lab Sciences का आईपीओ खुल गया। यह 5 जून को बंद होगा। आईपीओ के जरिए कंपनी 130.15 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। आईपीओ का प्राइस बैंड 129-136 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 110 शेयर हैं। 10 जून को शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर हो सकती है। नए IPO में मेनबोर्ड और SME सेगमेंट के इश्यू शामिल हैं। इसके साथ ही पहले से खुले 3 आईपीओ में भी पैसा लगाने का मौका है। इधर, 6 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने हैं।

Magenta Lifecare IPO

इस कंपनी का आईपीओ 5 जून को खुलकर 7 जून को क्लोज होगा। इसके माध्यम से 7 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। 12 जून को शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर हो सकती है। इसका प्राइस बैंड प्रति शेयर 35 रुपए और लॉट साइज 4000 शेयर है।

Sattrix Information Security IPO

कंपनी का IPO 5 जून को खुलेगा। जबकि, 7 जून को क्लोज होगा। यह कंपनी 21.78 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। 12 जून को इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर होने की संभावना है। आईपीओ का प्राइस बैंड 121 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर हैं।

पहले से खुले हैं ये IPO

1. Associated Coaters IPO

30 मई को 5.11 करोड़ रुपए का यह इश्यू खुला था। यह 3 जून को बंद होगा। 6 जून को शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर हो सकती है। प्राइस बैंड 121 रुपए प्रति शेयर, लॉट साइज 1000 शेयर हैं। IPO 30.59 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

2. Aimtron Electronics IPO

यह आईपीओ 30 मई को खुलकर 3 जून को बंद हो गया। इसके जरिए 87.02 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है। प्राइस बैंड प्रति शेयर 153-161 रुपए और लॉट साइज 800 शेयर हैं। 6 जून को शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर हो सकती है। आईपीओ 5.50 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

3. TBI Corn IPO

31 मई को यह पब्लिक इश्यू खुला था। जो 4 जून को क्लोज होना है। कंपनी का लक्ष्य 44.94 करोड़ रुपए जुटाने का है। प्राइस बैंड 90 से 94 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर हैं। IPO 8.37 गुना सब्सक्राइम हो गया है। 7 जून को NSE SME पर शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन कंपनियों की होनी है लिस्टिंग

3 जून को Vilas Transcore IPO की लिस्टिंग NSE SME पर हुई। 4 जून को Beacon Trusteeship और Ztech India के शेयर लिस्ट होंगे। 6 जून को Associated Coaters के शेयर बीएसई एसएमई और Aimtron Electronics के शेयर एनएसई एसएमई पर लिस्ट होने हैं। 7 जून को TBI Corn के शेयर एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵