back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंतजार खत्म! इस दिन खुलेगा 600 करोड़ रुपए का IPO, निवेशकों की मोटी कमाई के संकेत

Awfis Space Solutions Limited IPO: 600 करोड़ के औफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ की ग्रे मार्केट में अच्छी मांग है। कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि से अपने बिजनेस का विस्तार करेगी।

नई दिल्ली, रफ़्तार। आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे या फिर लगाते हैं तो यह खबर आपके काम की है। कोवर्किंग स्पेस कंपनी औफिस स्पेस सॉल्यूशंस 600 करोड़ रुपए का आईपीओ ला रही है। यह सब्सक्रिप्शन के लिए 22 मई यानी मंगलवार को खुलेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 598.93 करोड़ रुपए जुटाना चाह रही है। 21 मई को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुल जाएगा।

प्राइस बैंड 364 रुपए से 383 रुपए प्रति शेयर

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस ने आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड भी तय किया है। शेयरों का प्राइस बैंड 364 रुपए से 383 रुपए प्रति शेयर है। एक बार में रिटेल निवेशक 39 शेयरों का एक लॉट खरीद सकेंगे। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 128 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, 470.93 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से बेचे जाने हैं।

28 मई को हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट

इस की लिस्टिंग 30 मई को होगी। आईपीओ में कंपनी ने 75 फीसदी हिस्सा QIB, 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों, 15 फीसदी हिस्सा NII के लिए रिजर्व रखा है। 30 मई को शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

GMP ने दिए तगड़ी लिस्टिंग के संकेत

यह आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में छाया है। कंपनी के शेयर अभी 80 रुपए की जीएमपी पर बने हैं। यह स्थिति लिस्टिंग के दिन तक रही तो शेयर 20.89 फीसदी के प्रीमियम पर 383 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकते हैं।

कंपनी का प्लान क्या है?

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ के माध्यम से आने वाली रकम से अपने बिजनेस का विस्तार करेगी। इसके अलावा कंपनी इस रकम का इस्तेमाल कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्रैक्टल एनालिटिक्स IPO लेकर आ रहा है निवेश का मौका, लिस्टिंग से पहले ही ₹210 का GMP, 9 फरवरी से निवेश का मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एंटरप्राइज AI और एनालिटिक्स कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹857 से ₹900 प्रति शेयर तय कर दिया...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵