back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NZ Vs SA: केन बिलियम्सन ने 7 मैचों में 7 शतक लगाए, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें

WTC Point Table: न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान केन विलियम्सन शतकों की लाइन लगा दी है। पिछले सात टेस्ट और 12 पारियों में 7 शतक ठोके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान केन विलियम्सन शतकों की लाइन लगा दी है। पिछले सात टेस्ट और 12 पारियों में 7 शतक ठोके हैं। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में हैमिल्टन में विलियम्सन ने दूसरी पारी में 133 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। सीरीज में उनका तीसरा शतक था। उन्होंने माउंट माउंगानुई में दोनों पारियों में शतक लगाया था। न्यूजीलैंड ने भी 92 साल बाद इतिहास रचा है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड टॉप पर

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले से प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर थी। अब साउ​थ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हराने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी लीड और बढ़ा ली है, जिससे भारतीय टीम पर बुरा असर पड़ेगा। अगर, टीम इंडिया राजकोट टेस्ट मैच जीत लेती तो भी वह नंबर एक पर काबिज नहीं हो पाएगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को पीछे कर नंबर 2 पर जरूर पहुंच जाएगी।

कई दिग्गज छूटे पीछे

केन विलियम्सन ने टेस्ट क्रिकेट में 32 शतक जड़ डाले हैं। उन्होंने इस सीरीज के पहले मैच में डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब वह सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए। उन्होंने सीरीज से पहले 29 टेस्ट शतक बना रखे थे। अब उनके नाम 32 शतक हो गए हैं। विलियम्सन सबसे तेज 32 शतक लगाने वाले भी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर समेत चार स्टार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है। लिस्ट में टॉप पर स्टीव स्मिथ थे। दूसरे नंबर रिकी पोंटिंग, तीसरे नंबर सचिन तेंदुलकर और चौथे पायदान पर पाकिस्तान के यूनिस खान थे। अब इन सभी खिलाड़ियों को एक-एक स्थान खिसकना पड़ा है। टॉप पर विलियम्सन आ गए।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक बनाने वाले खिलाड़ी:

1. केन विलियम्सन : 172 पारी

2. स्टीव स्मिथ : 174 पारी

3. रिकी पोंटिंग : 176 पारी

4. सचिन तेंदुलकर : 179 पारी

5. यूनिस खान : 193 पारी

सबसे अधिक शतक लगाने वाले एक्टिव खिलाड़ी

केन विलियम्सन अब स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले एक्टिव खिलाड़ी हैं। ओवरऑल सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक 51 शतक हैं। मगर, एक्टिव खिलाड़ियों में विलियम्सन ने लंबी छलांग लगाई है। इस लिस्ट में विराट कोहली मैच नहीं खेलने की वजह से पीछे हो रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵